फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP JP Nadda Congress Kharge letter Pracharaks Rath Yatra Prabhari govt officials

JP Nadda: मल्लिकार्जुन खरगे के हमले पर BJP का पलटवार, नड्डा बोले- कांग्रेस को गरीबों और लोक सेवकों से परेशानी

Sun, 22 Oct 2023 05:59 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 22 Oct 2023 05:59 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के तीखे हमले पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को देश के सरकारी कर्मचारियों, लोक सेवकों और गरीबों से परेशानी है। पार्टी गरीबी दूर करना नहीं चाहती।

विज्ञापन
BJP JP Nadda Congress Kharge letter Pracharaks Rath Yatra Prabhari govt officials
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जन खरगे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज भाजपा के चुनावी अभियान पर तीखा हमला बोला। खरगे ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। इन आरोपों पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को देश के गरीबों की सेवा करने वाले अधिकारियों और लोक सेवकों से परेशानी है। पार्टी देश की जनता की गरीबी दूर होते नहीं देख सकती।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रमुख को नड्डा ने बताया शासन का मूल सिद्धांत
नड्डा ने खरगे के बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस और खरगे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "मुझे देखकर हैरानी होती है कि कांग्रेस पार्टी को योजनाओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर तक पहुंचने वाले लोक सेवकों से दिक्कत है।" उन्होंने सवाल किया कि अगर शासन का मूल सिद्धांत यह नहीं है, तो क्या है?
विज्ञापन


खरगे ने रथ यात्रा पर सवाल किया, युद्धपोत के निजी इस्तेमाल का आरोप
भाजपा की 'रथ यात्रा' पर भी खरगे ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, मोदी सरकार हमेशा केवल प्रचार में ही लगी रहती है। देश में उनके खिलाफ माहौल बन रहा है। ऐसे समय में भाजपा ने आदेश निकाला है कि अफसर, अब उनकी सरकार के प्रचार के लिए "रथ प्रभारी" बनेंगे। अब वो सरकारी काम छोड़ कर सरकार की रथ यात्रा निकालेंगे। इस पर नड्डा ने कहा, कभी युद्धपोतों का इस्तेमाल निजी नौकाओं के रूप में किया गया। ऐसे कारनामों के विपरीत भाजपा सार्वजनिक संसाधनों का उपयुक्त उपयोग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार लाभार्थियों के कल्याण को समर्पित
उन्होंने कहा, शायद कांग्रेस पार्टी के लिए यह केवल एक अलग अवधारणा है, लेकिन भाजपा सार्वजनिक सेवाओं को जनता तक पहुंचाने को सरकार का कर्तव्य मानती है। बकौल भाजपा प्रमुख नड्डा, "यदि मोदी सरकार सभी योजनाओं को पूरा कर सभी लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहती है, तो इससे गरीबों के हित को ध्यान में रखने वाले किसी भी व्यक्ति को समस्या नहीं हो सकती।"
कांग्रेस गरीब विरोधी, भाजपा की नीतियों से जनकल्याण
नड्डा ने कांग्रेस को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस की रुचि केवल गरीबों को गरीब बनाए रखने में है। उन्होंने कहा कि गरीबों का विरोध करने वाली कांग्रेस इसलिए भाजपा के जनकल्याणकारी अभियानों का विरोध करने पर आमादा है।

पीएम मोदी को कांग्रेस प्रमुख का पत्र
बता दें कि खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भाजपा के चुनावी अभियान पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के लिए, सरकार की सभी एजेंसियां, संस्थान, हथियार और विभाग अब आधिकारिक तौर पर 'प्रचारक' बन चुके हैं! उन्होंने कहा, हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मद्देनजर, यह जरूरी है कि उन आदेशों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए जिनसे नौकरशाही और हमारे सशस्त्र बलों के राजनीतिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed