{"_id":"5ab668ea4f1c1bc0758b74fa","slug":"bjp-is-trying-to-attacks-on-constitutional-value-of-india-says-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान पर हमला कर रही है भाजपा मगर हम ऐसा होने नहीं देंगे: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संविधान पर हमला कर रही है भाजपा मगर हम ऐसा होने नहीं देंगे: राहुल गांधी
एजेंसी, बंगलूरू
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि इसमें किसी भी बदलाव की कोशिश का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
मैसूर में चामुंदेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन के बाद एक रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा नोटबंदी और जीएसटी के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई न केवल छीन रही है बल्कि संविधान को निशाना बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
हम संविधान में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होने देंगे। कर्नाटक में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का यह चौथा दौरा है। दो दिवसीय इस दौरे में वह मांड्या, मैसूर और चामराजनगर जिलों का दौरा करेंगे। इससे पहले के दौरों में वह उत्तर, तटीय और मलनाड क्षेत्रों में गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बेरोजगारी और नोटबंदी से उत्पन्न लोगों की दिक्कतों को लेकर पीएम पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुबह कुछ युवा छात्रों से बातचीत की। एक लड़की ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने और मेक इन इंडिया प्रोग्राम को लेकर मोदी के वादों के बारे में पूछा। साथ ही खुद कहा कि ये केवल वादे ही बनकर रह गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी से कुछ लोगों ने अपने कालेधन को सफेद बनाया। राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत में 18वीं शताब्दी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान, तत्कालीन मैसूर राज्य के 24वें महाराजा कृष्णराज वोडेयार, प्रसिद्ध इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया, कन्नड़ कवि कुवेम्पू के योगदान का जिक्र किया।
सत्ता में आने पर जीएसटी की एक दर लाएंगे
महारानी कॉलेज के छात्रों से संवाद के दौरान राहुल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी केंद्र की सत्ता में आती है तो वह जीएसटी की पांच दरों की जगह एक दर लागू करेंगे और 28 फीसदी जीएसटी दर को खत्म करेंगे।
उन्होंने कहा कि जीएसटी कांग्रेस का आइडिया था लेकिन हम सिंगापुर की तर्ज पर सात फीसदी जीएसटी की एक दर रखना चाहते थे लेकिन भाजपा सरकार ने पांच अलग-अलग स्लैब बना दिए।