फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is ready for jail bharo in karnataka from tomorrow against CM Siddaramaiah

हिंदू आतंकवाद कांग्रेस का पुराना पैंतरा, कर्नाटक में भाजपा शुरू करेगी जेल भरो आंदोलन

Thu, 11 Jan 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
BJP is ready for jail bharo in karnataka from tomorrow against CM Siddaramaiah

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा को कट्टरपंथी कहा जिसके बाद पार्टी भड़क कर्नाटक सरकार पर भड़क गई है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी हिंदू आतंकवाद की बात करती रही है और इस बार सिद्धारमैया ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


वहीं राज्य की बीजेपी नेता शोभा करंदलजे ने कल से राज्य में जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। साफ है कि इस मुद्दे पर भाजपा बेहद आक्रमक हो चुकी है। गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल में अतिवादी और कट्टरपंथी तत्व भरे होने का आरोप लगाया है और हिंदू विरोधी होने की बात कही।
विज्ञापन


यही नहीं सीएम सिद्धारमैया बिना किसी के नाम का जिक्र करते हुए अमित शाह को निशाने में लेते हुए कहा कि जो भी कर्नाटक की शांति में खलल डालेगा, उसे हमारी सरकार नहीं छोड़ेगी। हम ऐसा करने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर चाहे वो बजरंग दल का हो या फिर एसडीपीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ कर्नाटक कांग्रेस के प्रेसिडेंट दिनेश गुंडू राव ने कहा कि 'कर्नाटक में राजनीतिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और एसडीपीआई और बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है अगर सरकार के पास प्रुफ हैं तो वह इन्हें बैन करे।'

अमित शाह ने कहा वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

BJP is ready for jail bharo in karnataka from tomorrow against CM Siddaramaiah
Amit Shah - फोटो : PTI

जिसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कर्नाटक सरकार को हिंदू विरोधी बताने वाले बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तीखा पलटवार किया है। 
 

गौरतलब है कि अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रादुर्गा में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मैं सीएम के उन सवालों का जवाब देने आया हूं जिसमें उन्होंने पूछा था कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक के लिए क्या किया? 

शाह ने कहा था कि यूपीए सरकार ने 13वें फाइनेंस कमीशन के मुताबिक कर्नाटक को 88 हजार 583 करोड़ रुपये आबंटित किये गए थे। जबकि हमारी सरकार ने 14 वें फाइनेंस कमीशन के मुताबिक कर्नाटक को 2 लाख 19 हजार करोड़ रुपये आबंटित किये।

केंद्र द्वारा दिये गए रुपयों का कर्नाटक सरकार ने क्या किया? क्या इन रुपयों का उपयोग गांवों में हुआ? अपने गांवों में किसी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर को देखिये, पांच साल पहले उनके घर में कुछ नहीं था लेकिन आज चार मंजिला घर बना हुआ है। उनके घर के सामने महंगी गाड़ियां खड़ी हुई हैं।

इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि यह हिंदुत्व विरोधी सरकार है। इन्होंने SDPI के खिलाफ सभी केसों को खत्म कर दिया है। SDPI एक भारत विरोधी संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed