{"_id":"5a36f1b44f1c1b502b8b51ee","slug":"bjp-is-preparing-to-celebrate-the-party-is-confident-of-victory-in-both-the-states","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में जश्न की तैयारी, पार्टी को दोनों ही राज्यों में जीत का पूरा भरोसा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा में जश्न की तैयारी, पार्टी को दोनों ही राज्यों में जीत का पूरा भरोसा
डिजिटल ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Dec 2017 04:07 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों का इंतजार देश—दुनिया के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी है। पार्टी कार्यकर्ता जहां एक ओर जीत का जश्न मनाने का सपना संजोए हुए हैं। तो पार्टी ने भी चुनाव परिणाम के दिन के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जश्न में शिरकत करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मिठाई के इंतजाम किए गए हैं। तो मीड़िया के लिए भाजपा मुख्यालय के बगल के बंगले 9 अशोक रोड़ में अलग से इंतजाम किए गए हैं। यहां पर ही मौजूद रहकर पार्टी के तमाम बड़े नेता चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देंगे। वैसे मीड़िया से जुड़े नेताओं को उत्साह में पड़ने के बजाय सधी बयानबाजी की नसीहत दी गई है।
हालांकि पार्टी के अपने अंदरूनी आंकलन हों या एग्जिट पोल के नतीजे दोनों ही गुजरात और हिमाचल में भाजपा के ही जीत की बात कर रहे हैं। बावजूद उसके पार्टी नेताओं को तस्वीर साफ होने तक सधी बयानबाजी देने को कहा गया है। बिहार चुनाव परिणामों से पार्टी ने सबक लिया है। तब शुरूआती रूझानों को देखकर ही नेताओं ने बड़ी बयानबाजी करनी शुरू कर दी थी। बाद में हार के परिणाम के बाद पार्टी को फजीहत झेलना पड़ा था। इस दफे जीत के प्रति आश्वस्त रहने के बावजूद भी पार्टी नेतृत्व ने सधा कदम उठाने को कहा है।
पढ़ें- गुजरात चुनावः सिर कटा लेंगे पर भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे : हार्दिक
विज्ञापन
जीत की तस्वीर साफ होने के बाद ही जश्न की शोर तेज होगी। इसे ध्यान में रखते हुए ही भाजपा दिल्ली प्रदेश ने कार्यकर्ताओं को अपनी ओर से कोई दिशा—निर्देश जारी नहीं किए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार सुबह परिणामों की तस्वीर साफ होने के बाद कार्यकर्ता खुद—ब खुद एकत्रित हो जाएंगे नहीं तो तस्वीर साफ होने के बाद उन्हें पार्टी मुख्यालय पर जुटने का संदेश काटा जाएगा।

दिल्ली में रहेंगे शाह, भूपेंद्र रहेंगे अहमदाबाद
पीएम मोदी
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम के दिन अमित शाह दिल्ली में जमे रहेंगे। तो अहमदाबाद में पार्टी के प्रदेश नेताओं संग प्रभारी भूपेंद्र यादव मोर्चा संभालेंगे। परिणाम की तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय की ओर रूख करेंगे। परिणाम भाजपा के लिए संतोषजनक रहे तो पीएम मोदी भी देर शाम जीत का जश्न साझा करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहंच सकते हैं। हालांकि इस आशय का फैसला सोमवार सुबह परिणाम की तस्वीर साफ होने के बाद ही होगा। और उसी हिसाब से दिल्ली—एनसीआर के कार्यकर्ताओं को संदेश भेजे जाएंगे। वैसे पार्टी की तैयारी पक्की हैै।
शाह ने की भाजपा महाम़ंत्रियों संग मंत्रणा बैठक
इस बीच गुजरात चुनाव के निपटने के बाद अमित शाह ने संगठन की अन्य गतिविधियों पर ध्यान केंद्रीत कर दिया है। उन्होंने शनिवार को पार्टी महामंत्रियों संग मंत्रणा बैठक की। पार्टी के सामने गुजरात और हिमाचल के बाद कर्नाटक, मेघालय,मिजोरम और त्रिपुरा चुनाव की चुनौती है। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को देशभर में सुशासन दिवस के तौर पर मनाने की तैयारियों पर मंत्रणा हुई। इसके अलावा मीड़िया टीम ने भी अलग से बैठक कर परिणाम के दिन की रणनीति तय की है।

जीत का श्रेय पीएम मोदी और केंद्र सरकार के कार्यों को होगा
rahul gandhi
पार्टी की ओर से दोनों ही राज्यों गुजरात और हिमाचल की जीत को केंद्र सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर बताने के साथ पीएम मोदी को श्रेय दिया जाएगा। विपक्ष की ओर से दोनों ही राज्यों में केंद्र सरकार के फैसले नोटबंदी और जीएसटी को बड़ा मुद्दा बताया गया था। इसलिए इन परिणामों के जरिए भाजपा विपक्ष के आवाजों को भी जवाब देगी। ताकि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने वाले कदमों की राह में विपक्ष रोड़ा न अड़ाए।