{"_id":"5761e5af4f1c1bf21e11c210","slug":"bjp-investigation-team-reached-kairana-to-understand-the-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन मामले की जांच करने कैराना पहुंची भाजपा की टीम, बताई ये असलियत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पलायन मामले की जांच करने कैराना पहुंची भाजपा की टीम, बताई ये असलियत
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
कैराना में कानून व्यवस्था चौपट है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलायन प्रकरण की जांच करने कैराना पहुंचे भाजपा जांच दल के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने कहा कि कैराना में कानून व्यवस्था चौपट है। हालात वास्तव में खराब हैं और लोग दहशत में जी रहे हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा लड़ाई लड़ेगी तथा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में सचेतक राधामोहन अग्रवाल, सांसद राघव लखनपाल, सतीश गौतम सांसद अलीगढ़, सत्यपाल सिंह सांसद बागपत, धर्मेंद्र कश्यप सांसद आंवला, भोला सिंह सांसद बुलंदशहर और पूर्व डीजीपी ब्रजलाल कैराना पहुंचे।
विज्ञापन
कैराना कस्बे में उन व्यापारियों के घर पहुंचे, जिनकी हत्या रंगदारी न देने पर कर दी गई थी। गांव अकबरपुर सुन्हैटी में ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इसके बाद सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पत्रकार वार्ता में जांच दल के अध्यक्ष एवं भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि कैराना में सरकारी मशीनरी पूरी तरह फेल है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
उन्होंने कैराना में घूमकर अनुभव किया कि यहां 346 परिवारों के पलायन के बाद बड़ी संख्या में लोग कैराना छोड़ना चाहते हैं। जो लोग रह रहे हैं वह अपना मुंह बंद रखते हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण धार्मिक आस्था के आधार पर कानून का पालन कराती है, राशन भी धार्मिक आस्था के आधार पर बंटवाया जाता है।
प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है। तभी तो इस शासनकाल में प्रदेश में 1044 स्थानों पर पुलिसकर्मियों की पिटाई तक हो चुकी हैं। सुरेश खन्ना ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा सत्र में मामला उठाएंगे तथा आंदोलन भी किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हम राजनीति नहीं कर रहे, बल्कि कानून व्यवस्था चौपट होने से त्रस्त जनता की आवाज उठा रहे हैं। जो पार्टियां कह रही हैं कि भाजपा राजनीति कर रही है, तो कैराना आकर सच्चाई देख लें। इस दौरान भाजपा सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा सहित कई पूर्व विधायक और अन्य नेता भी मौजूद रहे।