फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP indulging in power jihad says Uddhav Thackeray lashes out at amit shah news in hindi

Maharashtra: अमित शाह के बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, भाजपा पर लगाया सत्ता जिहाद में शामिल होने का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 03:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 03 Aug 2024 03:44 PM IST
सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन परियोजना को लेकर निशाना साधा और मतदाताओं को रिश्वत देकर लुभाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
BJP indulging in power jihad says Uddhav Thackeray lashes out at amit shah news in hindi
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर सरकार में रहने के लिए राजनीतिक पार्टियों को तोड़कर सत्ता जिहाद में शामिल होने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा उनके लिए औरंगजेब फैन क्लब कहे जाने पर उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया। उन्होंने अमित शाह पर अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज होने का भी आरोप लगाया। बता दें कि अहमद शाह अब्दाली एक आफगान शासक था जिसने पानीपथ की लड़ाई में मराठाओं को हराया था।
विज्ञापन


पुणे में उद्धव पर बरसे थे अमित शाह
दरअसल पिछले महीने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर हमला किया था और उन्हें "औरंगजेब फैन क्लब का मुखिया" करार दिया था, जो "1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए माफी मांगने वाले लोगों के साथ बैठे थे।
विज्ञापन


सीएम एकनाथ शिंदे पर भी बरसे उद्धव ठाकरे
भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने अपने पूर्व सहयोगी पर पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अगर मुसलमान हमारे साथ हैं, तो हम उन्हें अपना हिंदुत्व समझाएंगे। तब हम औरंगजेब फैन क्लब होंगे। आप जो कर रहे हैं, वह सत्ता जिहाद है। वहीं उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन परियोजना को लेकर निशाना साधा और मतदाताओं को रिश्वत देकर लुभाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस पर उद्धव ठाकरे ने कसा तंज
पुणे में शिव संकल्प रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दोस्त से विरोधी बने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देने वाले उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगा कि मैंने किसी को चुनौती दी है, लेकिन मैं खटमलों को चुनौती नहीं देता। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "यहां 'मैं' का मतलब मेरा सुसंस्कृत महाराष्ट्र है और 'आप' का मतलब महाराष्ट्र को लूटने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि खटमलों को चुनौती नहीं दी जानी चाहिए, बल्कि कुचल दिया जाना चाहिए।


पीएम मोदी से उद्धव ठाकरे ने मांगा हिसाब
वहीं नए संसद भवन की छत से पानी टपकने के मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि नया भवन तो मात्र 14 महीने में ही टपकने लगा। उन्होंने कहा कि पीएम पूछते है कि कांग्रेस ने 60-70 वर्षों में क्या किया, लेकिन मोदी को यह हिसाब देना चाहिए कि संसद का नया भवन, जो बमुश्किल एक साल पहले बना था, क्यों लीक होने लगा। उन्होंने कहा, "यह सरकार (केंद्र की) लीकेज सरकार है। पेपर लीक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed