फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hundred MPs are missing in Parliament Session for key bill to introduced

पीएम की चेतावनी गई बेकार, अहम बिल पेश होने के दौरान फिर गायब रहे भाजपा के सौ सांसद

Fri, 19 Jul 2019 09:25 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 19 Jul 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
BJP hundred MPs are missing in Parliament Session for key bill to introduced
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नई लोकसभा के पहले सत्र के पहले ही दिन से सांसदों को संसद की कार्यवाही में अनिवार्य रूप से दिलचस्पी लेने की पीएम की ओर से मिल रही हिदायत परवान नहीं चढ़ रही। इस संबंध में सलाह, नसीहत और अंत में चेतावनी देने के बावजूद शुक्रवार को अहम बिल पेश होने के दौरान भाजपा के करीब सौ सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। गौरतलब है कि इसी हफ्ते संसदीय दल की बैठक में सांसदों मंत्रियों को पीएम ने कड़ी फटकार भी लगाई थी। इसके अलावा मंत्रियों का रोस्टर भी मांगा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को सरकार की ओर से 4 अहम बिल पेश किए जाने थे। इनमें सूचना का अधिकार संशोधन और मानवाधिकार संरक्षण संशोधन बिल पर विपक्ष पहले ही कई बार आपत्ति दर्ज करा चुका था। विपक्ष के तेवर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने सूचना का अधिकार संशोधन बिल को पेश होने से रोकने के लिए मतविभाजन मांग लिया। इस दौरान हुए मतदान में बिल के पक्ष में 224 तो कई विपक्षी दलों के वाकआउट के कारण विरोध में महज 9 मत पड़े। 
विज्ञापन


संख्या बल की दृष्टि से देखें तो वर्तमान लोकसभा में भाजपा के 303 तो राजग के 353 सदस्य हैं। इस हिसाब से राजग के 129 सदस्य इस दौरान सदन में नहीं थे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इनमें अकेले गैरहाजिर रहने वाले पार्टी सांसदों की संख्या करीब सौ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार चेता चुके हैं मोदी


सत्र शुरू होते ही पीएम मोदी ने अलग-अलग मंचों पर संसद में उपस्थिति के लिए मंत्रियों-विधायकों को चेताया था। संसदीय दल की बीती 3 बैठकों में पीएम ने इसके लिए सांसदों-मंत्रियों को आगाह किया है। इसके अलावा सांसदों के अलग-अलग 7 समूहों से मुलाकात में भी पीएम ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का सुझाव, नसीहत और चेतावनी तक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed