{"_id":"5829c19e4f1c1b7c228fde30","slug":"bjp-hits-back-at-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- घोटाला करने वाले मोदी के खिलाफ हो रहे हैं एकजुट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- घोटाला करने वाले मोदी के खिलाफ हो रहे हैं एकजुट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
कालाधन के खिलाफ अभियान के नाम पर मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट को प्रचलन से हटाने के कारण लोगों को हो समस्या पर विपक्ष के हमले पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है कि अपने शासनकाल में जम कर घोटाला करने वाले दलों के नेताओं को कालाधन, हवाला रैकेट और आतंकवाद के खिलाफ छेड़े गए मोदी सरकार का अभियान रास नहीं आ रहा।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता सिद्घार्थ नाथ सिंह ने दावा किया कि मोदी सरकार के इस फैसले से विपक्ष बुरी तरह हिल गया है। यही कारण है कि इस फैसले को लोगों से मिल रहे भरपूर समर्थन की अनदेखी कर विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनाप शनाप आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि विरोध करने वाले वही लोग हैं जिनके शासनकाल में कई घपलों के जरिए जनता की गाढ़ी कमाई लूट ली गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि दरअसल उन्हें नारद घोटाला मामले की चिंता सता रही है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का निर्णय देशहित में है। यह निर्णय आतंकवाद, कालाधन धन रखने वालों और हवाला रैकेट चलाने वालों के खिलाफ है।
विज्ञापन
लोग सच्चाई समझ रहे हैं, इसलिए खुल कर इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। विपक्ष इस फैसले को मिल रहे जनसमर्थन से बौखला कर राजनीति कर रहा है। इस दौरान सिंह ने जल्द ही लोगों को हो रही परेशानी दूर होने की उम्मीद जताई।