फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP high command targeting me, with JD(S) they want to destabilise Cong govt: Siddaramaiah

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया का भाजपा-जेडीएस पर हमला, कहा- दोनों मिलकर कांग्रेस सरकार को करना चाहते हैं अस्थिर

Fri, 30 Aug 2024 05:05 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 30 Aug 2024 05:05 PM IST
सार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कथित मुडा घोटाले में विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा हाई कमान की तरफ से मुझे निशाना बनाया जा रहा हैं और जेडीएस के साथ वो कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं।

विज्ञापन
BJP high command targeting me, with JD(S) they want to destabilise Cong govt: Siddaramaiah
सीएम सिद्धारमैया का भाजपा-जेडीएस पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को विपक्षी दल भाजपा और उसकी गठबंधन सहयोगी पार्टी जेडीएस पर आरोप लगाया कि वे राज्य में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कथित मुडा घोटाले में सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है कि जिससे उन्हें इस्तीफा देना पड़े।
विज्ञापन


'ऑपरेशन कमल का प्रयास कर रही है भाजपा'
सीएम सिद्धारमैया ने यह भी आरोप लगाया कि भगवा पार्टी अभी भी उनकी सरकार को गिराने के लिए 'ऑपरेशन कमल' का प्रयास कर रही है, लेकिन वे अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन


इस्तीफे के सवाल पर भड़के सीएम सिद्धारमैया
वहीं उन्होंने मुडा घोटाले में भाजपा की तरफ से उनका इस्तीफा मांगने के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि, वे मेरा इस्तीफा क्यों मांग रहे हैं? क्या यह उनके मांगने पर ही इस्तीफा दिया जा सकता है? सिर्फ इसलिए कि विजयेंद्र इस्तीफा मांगते हैं, क्या यह दिया जा सकता है? फिर मैं विजयेंद्र से उनकी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहूंगा, क्या वह मान जाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कुछ गलत नहीं किया है- सिद्धारमैया
जबकि राज्यपाल की तरफ से उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका के संबंध में अदालत की सुनवाई पर एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा, कल बहस होगी, देखते हैं कि उच्च न्यायालय क्या फैसला करता है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

मुडा मामले में भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा
दरअसल भाजपा मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण साइट आवंटन घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग कर रही है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 16 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17A और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 218 के तहत कार्यकर्ता प्रदीप कुमार एसपी, टीजे अब्राहम और स्नेहमयी कृष्णा की याचिकाओं में उल्लिखित कथित अपराधों के लिए मंजूरी दी है। वहीं 19 अगस्त को सिद्धारमैया ने राज्यपाल के आदेश की वैधता को चुनौती देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख किया था। 


कल राज्यपाल से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
इस मामले में सिद्धारमैया ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक और सांसद कल राज्यपाल से मिलेंगे और उनसे जेडी(एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और भाजपा के पूर्व मंत्रियों शशिकला जोले, मुरुगेश निरानी, जी. जनार्दन रेड्डी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मांगने वाले लंबित अनुरोधों पर कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा, वे काफी समय से लंबित हैं, हम उनके खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की मांग करेंगे। क्योंकि उन सभी मामलों में जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र दाखिल करना बाकी है। मेरे मामले में अभी तक जांच नहीं हुई है, कोई रिपोर्ट नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed