फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has no performance to show: Gaurav Gogoi accuses Assam CM of slandering his family for upcoming polls

गौरव गोगोई की पत्नी पर आरोप: असम के मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद आमने-सामने, कानूनी लड़ाई तक पहुंचा विवाद

Sun, 16 Feb 2025 08:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 08:31 PM IST
सार

भाजपा नेता की ओर से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी को लेकर लगाए जा रहे आरोप का मामला अब राजनीति के साथ-साथ कानूनी लड़ाई का रूप लेता जा रहा है। कांग्रेस जहां मानहानि का केस दायर करने की तैयारी कर रही है, वहीं भाजपा एसआईटी जांच की दिशा में बढ़ रही है।  

विज्ञापन
BJP has no performance to show: Gaurav Gogoi accuses Assam CM of slandering his family for upcoming polls
गौरव गोगोई / हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। सीएम सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का आरोप लगाया है। इस पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं- गौरव गोगोई
गौरव गोगोई ने भाजपा के आरोपों को निराधार, झूठा और अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा, 'भाजपा सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रही है। जनता इन झूठों को समझती है और सही समय पर जवाब देगी।'
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई की तैयारी में कांग्रेस सांसद
इसके साथ ही गौरव गोगोई ने साफ किया कि वे भाजपा के इन आरोपों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इसे घिनौनी चरित्र हत्या करार देते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव गोगोई को किसी ने फंसाया- सरमा
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और गौरव गोगोई किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि गौरव गोगोई को किसी ने फंसा दिया है। यह मामला अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय साजिश के संकेत मिल रहे हैं।'

सीएम सरमा ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस नेतृत्व को भी दस्तावेज भेजेंगे। उन्होंने गौरव गोगोई को चुनौती दी कि वे इस मामले को अदालत तक ले जाएं, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं इस मामले में भाजपा एसआईटी जांच की योजना बना रही है, भाजपा ने इस मामले में पुलिस जांच और एसआईटी के गठन की बात कही है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले पर कैबिनेट बैठक करेंगे। वहीं गौरव गोगोई की तरफ से अपनी पत्नी और उनके खिलाफ आरोपों के मद्देनजर 'उचित कार्रवाई' करने के बारे में पूछे गए सवाल पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हर कोई उचित कार्रवाई कर सकता है।



भाजपा को कांग्रेस का जवाब
कांग्रेस ने भाजपा पर झूठे आरोप लगाने की बात कही और कहा कि यह राजनीतिक बदले की साजिश है। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले इस तरह के हथकंडे अपना रही है, लेकिन जनता सब समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed