फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has issued a three line whip to its Rajya Sabha MP to be present in the House on 29th November

दिल्ली: भाजपा ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप, सभी राज्यसभा सांसदों को 29 नवंबर को सदन में मौजूद रहने को कहा

Thu, 25 Nov 2021 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Nov 2021 02:34 PM IST
सार

संसदीय शब्द व्हिप एक लिखित आदेश है कि जिसके तहत पार्टी के सांसदों को महत्वपूर्ण वोट के लिए या किसी विशेष सत्र में भाग लेने के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन
BJP has issued a three line whip to its Rajya Sabha MP to be present in the House on 29th November
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए अपने सभी राज्यसभा सांसदों को 29 नवंबर को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है। यह व्हिप इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और उम्मीद है कि इस दिन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का विधेयक भी संसद में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन


सरकार बैंकिंग कानूनों में संशोधन कर सकती है
बताया जा रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण की सुविधा के लिए सरकार सोमवार से शुरू हो रहे आगामी शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल की शुरुआत में बजट 2021-22 पेश करते हुए 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने के लिए विनिवेश अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 से पीएसबी में न्यूनतम सरकारी हिस्सेदारी 51 फीसदी से घटाकर 26 फीसदी करने की उम्मीद है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किया जाएगा जब वह प्रस्तावित कानून की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed