फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP happy after Nitish Kumar remain in NDA

नीतीश के एनडीए में बने रहने पर भाजपा खुश, कहा- 'बड़े भाई' के चेहरे का मिलेगा लाभ

Sun, 08 Jul 2018 05:19 PM IST
हरेन्द्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हरेन्द्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
BJP happy after Nitish Kumar remain in NDA

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एनडीए के साथ बने रहने के प्रस्ताव पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। साथ ही भाजपा ने लोकसभा चुनावों में बिहार में 'मिशन 40' का नारा दिया है। भाजपा ने साफ कर दिया है कि बिहार में नीतीश के चेहरे का लाभ एनडीए को मिलेगा। वहीं जेडीयू के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर पार्टी चुप्पी साधे हुए है। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल रहने की उहापोह की स्थिति उस समय साफ हो गई, जब रविवार को नई दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जेडीयू ने कहा कि 2019 में बीजेपी के साथ उसका गठबंधन जारी रहेगा और दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार के गठबंधन में बने रहने के ऐलान से भाजपा ने खुशी जताई है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने नीतीश के फैसले का स्वागत और आभार जताते हुए कहा कि हम लोगों का स्वाभाविक और मन से गठबंधन है, और जब मन से कोई गठबंधन होता है, तो वह टिकाऊ भी होता है और मजबूत भी होता है। उन्होंने कहा कि विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोनों का मन और विचार मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में बहुत अच्छे माहौल में जेडीयू-भाजपा काम कर रही है और एनडीए चट्टान की तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और बिहार में होने वाले लोकसभा चुनाव में हमारा मिशन 40 है।

वहीं, बिहार में एनडीए का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय का कहना है कि बिहार में हमारे नेता तो नीतीश ही हैं और गठबंधन के नेता भी हैं साथ ही वे बिहार के मुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकसभा और विधानसभा चुनावों का चेहरा नीतीश ही होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अपने हिसाब से कुछ-कुछ बोल देते हैं, लेकिन बिहार में नीतीश जी के चेहरे का लाभ हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2019 और 2020 में हम इसका लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान नीतीश के साथ प्रमुख भूमिका में राम विलास पासवास और उपेंद्र कुशवाहा भी होंगे। 

वहीं शाहनवाज हुसैन का कहना है कि बिहार के विकास के लिए और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए एकजुट है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही पूरे देश में चुनाव लड़ा जाएगा। गौरतलब है कि बिहार में बीजेपी नेता सुशील मोदी ने स्वयं यह बात मीडिया के सामने कह चुके हैं कि बिहार में जेडीयू बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। 


उधर, भाजपा और जेडीयू में सीटों के बंटवारे पर भाजपा नेता शांत हैं और बड़ी सधी हुई प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नित्यानंद राय का कहना है सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में कोई खटास नहीं है। समय आने पर इसका ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मन मिला हुआ वहां सीट बंटवारा मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला केन्द्रीय नेतृत्व को करना है और आगामी 12 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष पटना आ रहे हैं, जहां दोनों नेताओं में बातचीत तय है। इससे पहले इस मुद्दे पर बोलना ठीक नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed