फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP General Secy ct ravi claim 11 disgruntled MLAs are ready to leave Congress will join the party soon

Goa: भाजपा महासचिव का बड़ा दावा-कांग्रेस छोड़ने को तैयार 11 असंतुष्ट विधायक, जल्द पार्टी में शामिल होंगे

Mon, 11 Jul 2022 08:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

भाजपा के महासचिव और गोवा भाजपा के प्रभारी सीटी रवि ने सोमवार को बड़ा दावा किया कि गोवा कांग्रेस के ग्यारह विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गोवा कांग्रेस के कई अन्य नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
BJP General Secy ct ravi claim 11 disgruntled MLAs are ready to leave Congress will join the party soon
भाजपा महासचिव सीटी रवि (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

महाराषट्र के बाद अब गोवा में भी विधायकों की खींचतान जारी है। कांग्रेस ने रविवार को दावा किया था कि उसका ग्यारह विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने अपने दो विधायकों माइकल लोबो और दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा के महासचिव और गोवा भाजपा के प्रभारी सीटी रवि ने सोमवार को बड़ा दावा किया कि गोवा कांग्रेस के ग्यारह विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गोवा कांग्रेस के कई अन्य नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये असंतुष्ट नेता भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं गोवा कांग्रेस ने आज विधानसभा स्पीकर से अपने दो विधायकों माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य ठहराने की मांग की है।  

कांग्रेस ने दोनों विधायकों पर विपक्षी दल में फूट डालने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया गया है। 

गोवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि लोबो और कामत के खिलाफ अयोग्या याचिका दायर की गई हैं, विपक्ष के नेता के रूप में लोबो को हटाने के पार्टी के फैसले के बारे में स्पीकर को विधानसभा में सूचित किय ागया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटकर ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने महाराष्ट्र में पैसे और बाहुबल के जरिए जो किया उसे दोहराना चाहती है। हमने रविवार को सुनिश्चित किया कि हमारी पार्टी में दलबदल रुक जाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है क्योंकि वह नहीं चाहती है कि जिन राज्यों में वे सत्ता में, वहां उनका कोई विरोध हो। गोवा में अभी भाजपा की ही सरकार है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed