मंथन: नड्डा ने बुलाई महासचिवों की दो दिवसीय बैठक, 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों पर बनेगी रणनीति
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब सरकार कोरोना नियंत्रण के प्रबंधन को लेकर आलोचनाओं से घिरी हुई है। विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस समेत अन्य दलों का आरोप है कि कोरोना की दूसरी लहर के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय बैठक बुलाई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज और कल यानी रविवार को सभी राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक हो रही है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहली बैठक हो रही है जिसमें सभी नेता शामिल हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के लिए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और संयुक्त महासचिव पहुंचे हैं।
BJP national general secretaries including BL Santhosh, national general secretary (Org) and joint general Secretary (Org) arrived at party president JP Nadda's residence for a review meeting over COVID-19, preparations for Assembly elections due in 2022. pic.twitter.com/xFtYAZvQBb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 5, 2021
कोविड को लेकर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला
इस बैठक में चुनावी राज्यों की रणनीति के अलावा कोविड-19 से उत्पन्न हुए हालात और इसके मद्देनजर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘‘सेवा ही संगठन’’ अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। बता दें कि पार्टी की ओर से यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई है, जब कोरोना की दूसरी लहर के प्रबंधन को लेकर मोदी सरकार आलोचनाओं से घिरी हुई है। वहीं विपक्षी दल सरकार की घेराबंदी करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। आए दिन कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों पर भी होगी बातचीत
बैठक में हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जाएगी। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में साल की शुरुआत में चुनाव संपन्न हुए थे। पश्चिम बंगाल में भाजपा तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए काफी पसीना बहाया था, लेकिन निराश हाथ लगी। हालांकि 77 सीटें जीतकर वह राज्य की प्रमुख विपक्षी दल जरूर बन गई।
पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा की सरकार
बता दें कि अगले साल की शुरुआत में जिन पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। साल के आखिरी में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पंजाब को छोड़कर मौजूदा समय में सभी जगह भाजपा की सरकार है।