{"_id":"680b609ff33ed196ed090bb0","slug":"bjp-files-complaint-with-dgp-over-missing-lai-district-council-member-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: भाजपा ने DGP के पास दर्ज कराई एलएडीसी सदस्य के लापता होने शिकायत, कहा- शरारती तत्वों ने किया अगवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: भाजपा ने DGP के पास दर्ज कराई एलएडीसी सदस्य के लापता होने शिकायत, कहा- शरारती तत्वों ने किया अगवा
Fri, 25 Apr 2025 03:45 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 25 Apr 2025 03:45 PM IST
सार
Mizoram: भाजपा में शामिल होने जा रहे एलएडीसी सदस्य तुतुरु सिंह के कथित अपहरण को लेकर मिजोरम भाजपा ने डीजीपी को शिकायत दी है। यह घटनाक्रम एलडीसी में सत्ता परिवर्तन की संभावनाओं के बीच सामने आया है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मिजोरम इकाई ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला के समक्ष लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के एक सदस्य तुतुरु सिंह के कथित रूप से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। तुतुरु सिंह ने हाल ही में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
डीजीपी को सौंपे गए पत्र में भाजपा के प्रदेश महासचिव लालथांगमावी ने कहा कि जिला परिषद के सदस्य (एमडीसी) तुतुरु सिंह ने हाल ही में जेडपीएम से इस्तीफा दिया था। उनको आइजोल जाते समय बुधवार को लुंगलेई शहर के पास कुच असामाजिक तत्वों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें अगवा कर लिया। पत्र में दावा किया गया कि तुतुरु सिंह भाजपा में शामिल होने के लिए आइजोल जा रहे थे। शरारती तत्वों ने कथित रूप से सिंह को उनकी गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और लॉन्गतलाई शहर ले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'पहलगाम हमला याद दिलाता है कि आतंकवाद वैश्विक खतरा', उपराष्ट्रपति धनखड़ का बयान
विज्ञापन
भाजपा ने पत्र में तुतुरु सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और डीजीपी से जल्द जरूरी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। डीजीपी शुक्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
यह कथित घटना उस समय सामने आई, जब बुधवार को तुतुरु सिंह और एलडीसी में जेडपीएम के एक अन्य सदस्य एन. जंगुरा ने जेडपीएम की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जेडपीएम के नेतृत्व वाली एलडीसी में तुतुरु सिंह डिप्टी चीफ व्हिप थे, वहीं जंगरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईएम) के सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। जंगुरा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें: राकांपा शरद गुट ने भंग की प्रवक्ताओं की समिति, पार्टी में असंतोष की अटकलों के बीच उठाया बड़ा कदम
भाजपा और एनडीए की सहयोगी पर्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 25 सदस्यीय एलडीसी में अगली कार्यकारी समिति बनाने का दावा किया है, जिससे हाल में बनी जेडपीएम सरकार के हटने की संभावना बढ़ गई है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन