फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP files complaint with ACB against Karnataka CM Siddaramaiah

कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया पर 300 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 17 Oct 2017 11:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 17 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP files complaint with ACB against Karnataka CM Siddaramaiah
 कर्नाटक भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सिद्धरमैया पर जमीन को ‘गैरकानूनी रूप से अधिसूचना से बाहर’ करने का आरोप है। आरोप में कहा गया है कि इससे बंगलूरू विकास प्राधिकरण को 300 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 10 अक्तूबर को भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रमुख बीजे पुत्तस्वामी ने आरोप लगाया था कि सिद्धरमैया बंगलूरू उत्तर तालुक के भूपसंद्रा में सर्वे संख्या 20 एवं 21 में छह एकड़ से ज्यादा जमीन को अधिसूचना से बाहर करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने इसे साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए कहा था कि वह एसीबी के सामने मामला उठाएंगे।
विज्ञापन


सिद्धरमैया ने भाजपा पर छवि खराब करने का लगाया आरोप

सिद्धरमैया ने भाजपा पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप झूठा बताते हुए कहा है कि वह पुत्तस्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कोई दस्तावेज नहीं हैं जिनसे यह पता चलता हो कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed