फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP fielded Rajeev Chandrasekhar Thiruvananthapuram against Shashi Tharoor Lok Sabha Election

Thiruvananthapuram: शशि थरूर को टक्कर देने भाजपा ने केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर को उतारा, दिलचस्प होगा मुकाबला

Sat, 23 Mar 2024 05:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 05:10 AM IST
सार

केरल का तिरुवनंतपुरम देश के सबसे हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में से है। यहां कांग्रेसी दिग्गज शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर से है। राज्यसभा सांसद राजीव को मैदान में उतारकर भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उसके लिए दक्षिण कितना अहम है। वहीं, थरूर लगातार चौथी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट पड़ेंगे।

विज्ञापन
BJP fielded Rajeev Chandrasekhar Thiruvananthapuram against Shashi Tharoor Lok Sabha Election
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर। - फोटो : PIB

विस्तार

देश में सबसे अधिक साक्षरता दर वाले राज्य केरल के सहारे भाजपा दक्षिण में अपनी स्थिति मजबूत करने को लेकर बेहद आशान्वित है। शायद यही वजह है कि उसने राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को पहली बार लोकसभा चुनाव में उतार दिया है। वह भी, तिरुवनंतपुरम सीट पर तीन बार के सांसद कांग्रेसी दिग्गज शशि थरूर के मुकाबले। राज्य में कुल 20 लोकसभा क्षेत्र हैं और भाजपा ने यहां कभी भी संसदीय सीट नहीं जीती है। इस बार वह यहां खाता खोलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में थरूर 41.4 फीसदी वोट पाकर जीते थे। भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन 31.4 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा को पूरी उम्मीद है कि इस बार थरूर के सामने कद्दावर चेहरा उतारकर यह सीट जीती जा सकती है। थरूर को यहां वामपंथी दलों से भी चुनौती मिलेगी। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि वह 38-40 फीसदी वोट हासिल कर पहली बार यह सीट अपने नाम कर सकती है।

विज्ञापन

हालांकि, शशि थरूर का कहना है कि क्षेत्र में उनका 15 वर्षों का काम बोलेगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ दशक से वे यहां के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनके ट्रैक रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके लिए उन्हें शर्मिंदा होना पड़े। उन्होंने दावा किया कि वे जनता के प्रमुख मुद्दों को उठाते रहे हैं। वहीं, विश्लेषकों का मानना है कि सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश का मसला भाजपा के लिए जनाधार बढ़ाने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा कोण वाम मोर्चा
थरूर व चंद्रशेखर की लड़ाई में एलडीएफ के उम्मीदवार पन्नयन रवींद्रन तीसरा कोण बना रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि मुख्य लड़ाई एलडीएफ व कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के बीच है। भाजपा ने यहां कभी भी संसदीय सीट नहीं जीती है। तिरुवनंतपुरम सीट पर थरूर से पहले लेफ्ट का ही कब्जा जा रहा है। 

मेरा ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा:शशि थरूर
मैंने तिरुवनंतपुरम के लोगों की 15 वर्षों तक सेवा की है। मेरा ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा अच्छा रहा है। मैं सभी के लिए उपस्थित रहा हूं। यहां हमेशा त्रिकोणीय लड़ाई रही है। पूरा विश्वास है कि मैं जीतूंगा।

  1. तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार लोकसभा सांसद।
  2. केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व विदेश राज्य मंत्री के रूप में काम किया।
  3. संयुक्त राष्ट्र में तीन दशक तक काम किया। अध्यक्ष कोफी अन्नान के नेतृत्व के दौरान अवर महासचिव रहे।
निर्णायक जनादेश मिलेगा: राजीव चंद्रशेखर
मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे लोकसभा में चुनाव लड़ने का पहला अवसर मिला है। यह ऐसा अभियान है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था। जनता तय करेगी कि वह किसे विजेता के तौर पर देखना चाहती है।
  1. कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री।
  2. उद्यमी और टेक्नोक्रेट हैं। 2006 से 2018 तक कर्नाटक से राज्यसभा के सदस्य थे।
  3. 2018 में कर्नाटक से फिर राज्यसभा के लिए चुने गए।
तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के उम्मीदवार पन्नयन रवींद्रन मानते हैं कि यहां मुख्य लड़ाई एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के बीच है। 2005 में चुनाव जीत चुके रवींद्रन का दावा है कि भाजपा यहां अप्रासंगिक है।

थरूर को सता रहा लेफ्ट का डर
वर्ष 2009, 2014 व 2019 में लगातार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने वाले थरूर को लेफ्ट से खतरा है, क्योंकि यहां हमेशा त्रिकोणीय लड़ाई रही है। थरूर से पहले यह सीट दो बार लेफ्ट ने ही जीती थी। ऐसे में उन्हें भाजपा के साथ ही लेफ्ट के उम्मीदवार को भी गंभीरता से लेना होगा।

चौंका सकते हैं चंद्रशेखर
राजीव चंद्रशेखर पहली बार चुनावी मैदान में हैं। वह एक कुशल प्रौद्योगिकी उद्यमी हैं, जिन्होंने इंटेल जैसे वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के साथ काम किया है। भाजपा का मानना है कि त्रिशूर में पारिवारिक जड़ें रखने वाले चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम में चौंका सकते हैं। केंद्रीय मंत्री बनने से पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे थे। चंद्रशेखर ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि उनका इरादा यहां के लोगों को यह दिखाने का है कि भाजपा और मोदी सरकार तिरुवनंतपुरम में विकास की रफ्तार को कितना तेज कर सकती है। चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा तिरुवनंतपुरम को एक ऐसा स्थान बना सकती है, जो प्रौद्योगिकी, पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण, अनुसंधान और विज्ञान के लिए जाना जाए।

भाजपा चंद्रशेखर पर क्यों निर्भर
केरल में अभी तक भाजपा ने खाता नहीं खोला है। ऐसे में वह काफी हद तक चंद्रशेखर पर निर्भर रहेगी ताकि उसे शुरुआती बढ़त हासिल हो सके। इस बीच, थरूर के लिए अपने घरेलू मैदान पर इन चुनावों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

तिरुवनंतपुरम में छह विधानसभा क्षेत्र हैं:-

  1. नेमोम 
  2. कोवलम
  3. नेय्याट्टिनकारा 
  4. परसाला
  5. वट्टियूरकाव 
  6. कजहक्कुट्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed