{"_id":"593272314f1c1b7873bdbbd8","slug":"bjp-eyes-southern-states-through-ayodhya-as-direct-train-to-be-flagged-off-soon-to-rameshwaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण भारत में पांव जमाने के लिए BJP ने लिया राम नाम का सहारा, अयोध्या से रामेश्वरम तक सीधी ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दक्षिण भारत में पांव जमाने के लिए BJP ने लिया राम नाम का सहारा, अयोध्या से रामेश्वरम तक सीधी ट्रेन
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 03 Jun 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा देश के दक्षिणी राज्यों में भगवान राम का सहारा लेकर के पैठ बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय से मदद ली जा रही है। रेल मंत्रालय भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से तमिलनाडु के रामेश्वरम तक डायरेक्ट ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन को 29 जुलाई को हरी झंडी दिखाई जाएगी। अभी तक अयोध्या से रामेश्वरम तक कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन
अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अब दक्षिण भारत में स्थित भगवान राम से जुड़े तीर्थस्थलों पर लोग आसानी से पहुंच सकेंगे और दर्शन कर लेंगे। इसमें किसी तरह की कोई राजनीति नहीं है, बल्कि लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का प्रयास है। ट्रेन को हरी झंडी रेल मंत्री सुरेश प्रभु दिखाएंगे और एक मॉर्डन रेलवे स्टेशन की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
मोदी, योगी की नजर में अयोध्या का विकास मुख्य एजेंडा
लल्लू सिंह ने कहा कि जैसे लोगों में अयोध्या के प्रति आस्था है, वैसे ही आस्था पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को शहर के विकास को लेकर हैं। दोनों ही लोग अयोध्या का कायाकल्प करना चाहते हैं। इसी के तहत केंद्र और राज्य सरकार शहर में मल्टीलेवल पार्किंग, मार्डन बस स्टेशन, कार्गो-सीविल एयरपोर्ट और म्यूजियम व हॉल बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन