फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP eye poll gain from surgical strikes against Pakistan

पाकिस्तान को दिए ‘मुंहतोड़ जवाब’ को चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा

Sat, 01 Oct 2016 09:38 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
BJP eye poll gain from surgical strikes against Pakistan
शाह-मोदी - फोटो : file photo

जिस उड़ी आतंकी हमले ने भाजपा और मोदी सरकार को बैकफुट पर ला दिया था, बदली परिस्थिति में अब उसी मुद्दे ने उसे सियासी ताकत दे दी है। सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को दिए मुंहतोड़ जवाब की चौतरफा वाहवाही से गदगद पार्टी ने इसी मुद्दे पर आगामी विधानसभा चुनावों में विपक्ष को चित करने की रणनीति बनाई है। अगले साल यूपी, उत्तराखंड और पंजाब सहित कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है। 

विज्ञापन


भाजपा हालांकि आधिकारिक रूप से सर्जिकल अटैक को चुनाव में भुनाने पर कुछ कहने से बच रही है, मगर उसका मानना है कि पाक को करारा जवाब देने के बाद नरेंद्र मोदी की छवि न सिर्फ पहले से मजबूत हुई है, बल्कि राष्ट्रवाद के मुद्दे को भी मजबूती मिली है। अगले साल कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा विकास के साथ-साथ पाकिस्तान को दिए गए मुंहतोड़ जवाब को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाएगी।
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पार्टी के पक्ष में लोकसभा चुनाव की तरह ही माहौल बना है। पीएम मोदी के पक्ष में बने माहौल के बीच पार्टी ने महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में चुनावी जीत हासिल की थी। ठीक यही सिलसिला अब यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में भी चलेगा। पार्टी ने अभी से इसकी पटकथा तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद 27 साल से देश की सबसे बड़ी समस्या थी। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये पीएम मोदी ने दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि भारत अब सॉफ्ट देश नहीं है। अभी हमारी चिंता चुनाव की नहीं है, मगर देश देख रहा है कि पीएम मोदी ने अपने वादे के मुताबिक नासूर बन चुके आतंकवाद का इलाज करना शुरू कर दिया है। कूटनीतिक मोर्चे पर मिली जीत के बाद पीएम के विदेश यात्रा पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर भी तमाचा पड़ा है। - श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed