फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP enraged on Akhilesh comment, said donkeys are faithful

अखिलेश के बयान से खफा BJP, बोली- गधे वफादार होते हैं

Tue, 21 Feb 2017 06:11 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
BJP enraged on Akhilesh comment, said donkeys are faithful

प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले अखिलेश यादव के ‘गधा’ संबंधी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुजरात प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि यह पश्चिमी राज्य के लोगों का अपमान है और उनके (अखिलेश) विपरीत गधे वफादार होते हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच सत्ता संघर्ष पर चुटकी लेते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके विपरीत गधे वफादार होते हैं और उन्हें जानवर से सीखना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा, ‘अखिलेश यादव की ओर से अमिताभ बच्चन से यह अपील करना कि उन्हें राज्य के गधों के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए, इससे गुजरात के लोगों का अपमान हुआ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के लोगों का अपमान करने का लाइसेंस नहीं उन्हें

BJP enraged on Akhilesh comment, said donkeys are faithful

उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य में पराजय का सामना कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें गुजरात के लोगों का अपमान करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है।’

उल्लेखनीय है कि सोमवार को अखिलेश यादव ने मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे अमिताभ बच्चन से अपील करते हैं कि वे गुजरात के गधों के लिए प्रचार न करें।

बच्चन गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसेडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed