फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP does not consider killing of Gauri Lankesh as a political conspiracy

गौरी लंकेश की हत्या को रजनीतिक षडयंत्र नहीं मान रही भाजपा

Wed, 06 Sep 2017 11:02 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Sep 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP does not consider killing of Gauri Lankesh as a political conspiracy
गौरी लंकेश

 पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले की बेशक अभी जांच होना बाकी है लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक षड्यंत्र के रूप में नहीं मान रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ महामंत्री का कहना है कि लंकेश की हत्या के कारण और कुछ भी हो सकते हैं।

विज्ञापन


मगर यह कदम रजनीतिक षडयंत्र से जुड़ा हुआ बिल्कुल नहीं है। जांच आगे बढ़ने पर सब कुछ सामने आ जायेग।तो वहीं पार्टी ने मुद्दे को राजनीतिक बनाये जाने के मामले को लेकर विरोधियों को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन


लंकेश के मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है- गडकरी
लंकेश की मौत के मामले को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर हो रहे सियासी हमलों के बीच  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि लंकेश की मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच से पहले ही लोग दोषी ठहराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- पत्रकार हत्याकांड को लेकर राहुल का RSS-BJP पर बड़ा बयान, गडकरी ने बताया निराधार

इस बीच भाजपा के एक अन्य नेता का कहना है कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के जरिये आयोजित कर्यक्रम में वाम नेताओं की मौजूदगी हास्यास्पद कदम है। उक्त नेता के अनुसार वाम नेताओं की मौजूदगी ने लंकेश की मौत का मजाक उड़ाया है। 

कर्नाटक में पार्टी नहीं मान रही नुकशान
लंकेश मामले को लेकर भाजपा ने राजनीतिक नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। पार्टी को लगता है कि इससे पार्टी के वोट पर कोई नुकसान नहीं होगा। बावजूद उसके पार्टी ने सजगता बरतते हुए मंगलवार रात से ही कर्नाटक भाजपा के नेताओं से प्रतिक्रिया दिलवानी शुरू कर दी थी।


पढ़ेंः- इन कारणों से हमेशा चर्चा में बनी रहती थी पत्रकार गौरी लंकेश

अनंत कुमार, मुरलीधर राव और प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से निंदा वाले बयान आये। बावजूद उसके मामला बढ़ते देख बुधवार को नितिन गडकरी ने भी मैदान में मोर्च संभाला और मुद्दे को राजनीतिक रंग देने वालों को आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed