फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp Discussions on economic and political agenda in national Executive meeting

आज से भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, आर्थिक और राजनीतिक एजेंडे पर महामंथन

Sun, 24 Sep 2017 10:03 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
bjp Discussions on economic and political agenda in national Executive meeting

भाजपा कार्यकारिणी की रविवार से शुरू हो रही बैठक में अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लिए कुछ ठोस उपायों पर विचार किया जा सकता है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की इस दो दिवसीय बैठक में सरकार के आर्थिक और राजनीतिक एजेंडे की रूपरेखा भी पेश की जा सकती है। 

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश प्रमुखों और संगठन के अन्य प्रमुख नेताओं समेत पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी इस बैठक में उन प्रस्तावों को अंतिम रूप देंगे जिन पर 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन


बैठक की एक मुख्य खासियत यह भी होगी कि इसमें सभी चुने हुए प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सोमवार को दूसरे दिन की बैठक में कोर ग्रुप के नेताओं के अलावा भाजपा के सभी 1400 विधायक, 337 सांसद और पार्षद शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में 2000 से अधिक प्रतिनिधि भी शरीक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को समापन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सरकार की ओर से गरीबों के हित में किए जा रहे उपायों और अन्य नीतिगत निर्णयों के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। विपक्षी दल कम होती जीडीपी दर और नोटबंदी से उपजी परिस्थितियों को लेकर सरकार पर लगातार अर्थव्यवस्था में नाकामी के आरोप लगाते आ रहे हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि ऐसे में संभव है कि मोदी अपने संबोधन में अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता लाने तथा काले धन पर अंकुश के लिए किए गए उपायों की सफलताओं का जिक्र कर सकते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान सरकार पर लगातार अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाते रहे हैं।


भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रस्तावना में यह दावा भी किया जा सकता है कि यूपीए सरकार के मुकाबले एनडीए के शासनकाल में अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है। बैठक में भाजपा जीएसटी को भी सरकार की बड़ी सफलता के रूप में  पेश कर सकती है। इसमें प्रधानमंत्री के विकास का एजेंडा भी मुख्य विषय होगा। इसके अलावा बैठक में रोहिंग्या घुसपैठियों पर भी चर्चा होगी जिसे सरकार सुरक्षा के लिहाज से खतरा मान रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed