फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP demands survey of dangerous buildings, life and property may be at risk, novelty should also be closed

BJP: खतरनाक भवनों का सर्वे कराने की मांग, जानमाल को हो सकता है बड़ा खतरा, नावेल्टी को भी बंद कराया जाए

Mon, 10 Jul 2023 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jul 2023 10:17 PM IST
सार

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में कहा है कि नगर निगम अधिकारियों ने इस वर्ष खतरनाक सर्वे के नाम पर केवल रस्म अदायगी की है। रविवार को ही बारिश में सिविल लाइन, मुकुंदपुर, सीलमपुर, श्रीनिवासपुरी आदि में मकान गिरने, छज्जा गिरने, स्कूल दीवार गिरने के हादसे हुए हैं।

विज्ञापन
BJP demands survey of dangerous buildings, life and property may be at risk, novelty should also be closed
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने राजधानी के खतरनाक भवनों का तत्काल सर्वे कराने और समय रहते उसे खाली कराने की मांग की है, जिससे भारी बारिश के दौरान किसी जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने सोमवार को दिल्ली नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कमजोर-खतरनाक भवनों के गिरने से होने वाले हादसों को रोकने की कोशिश करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मानसून उग्रता को देखते हुए नगर निगम अविलंब खतरनाक पुराने भवनों का वास्तविक सर्वे कराये और उनमे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करे।

विज्ञापन


दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में कहा है कि नगर निगम अधिकारियों ने इस वर्ष खतरनाक सर्वे के नाम पर केवल रस्म अदायगी की है। रविवार को ही बारिश में सिविल लाइन, मुकुंदपुर, सीलमपुर, श्रीनिवासपुरी आदि में मकान गिरने, छज्जा गिरने, स्कूल दीवार गिरने के हादसे हुए हैं। इस तरह की कोई घटना को रोकने के लिए सभी संभावित खराब भवनों से लोगों को सुरक्षित निकाला जाए।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने पुरानी दिल्ली के चंदरावल, मलकागंज, मोरी गेट, चांदनी चौक, लाल कुआं, बल्लीमारान, चितलीकबर, सीता राम बाजार, सदर बाजार, मोतिया खान, पहाड़ गंज एवं करोल बाग के आलावा सीलमपुर, शाहदरा, नरेला, नांगलोई, मंगोलपुरी, संगम विहार, किराड़ी आदि क्षेत्रों जहाँ पुराने खतरनाक भवनों का बहुल है पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया है। कपूर ने कहा है कि यह चौंकाने वाली बात है कि एमसीडी बिल्डिंग डिपार्टमेंट की लापरवाही के कारण एमसीडी से लीज पर लिए गए नॉवेल्टी स्ट्रीट मॉल के मालिकों ने अपनी संपत्ति में बेसमेंट को जरूरत से ज्यादा खोद दिया है, जिससे इसके चारों ओर की सड़क ढह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉवेल्टी स्ट्रीट मॉल की अत्यधिक खुदाई से 7 इमारतों पर खतरा
उन्होंने आरोप लगाया है कि नॉवेल्टी स्ट्रीट मॉल के मालिकों द्वारा की गई इस अत्यधिक खुदाई से निर्माणाधीन मॉल के पीछे की लगभग 40 दुकानों वाली 7 इमारतें खतरे में पड़ गई हैं। एमसीडी ने इन दुकानों के मालिकों को दुकान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा है कि यह चौंकाने वाली बात है कि सत्ताधारी आप के कुछ नेताओं के दबाव में एमसीडी अधिकारियों ने अभी तक मॉल को सील नहीं किया है, बल्कि मॉल के आसपास के दुकानदारों को नोटिस जारी किया है, जिससे उनकी आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed