{"_id":"5745b5224f1c1b0420691ac5","slug":"bjp-demands-nia-probe-against-digvijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटला मुठभेड़ पर भाजपा ने दिग्विजय सिंह को घेरा, एनआईए जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाटला मुठभेड़ पर भाजपा ने दिग्विजय सिंह को घेरा, एनआईए जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
आईएस के वीडियो में बाटला मुठभेड़ से जुड़े आतंकी के नजर आने के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को भाजपा ही नहीं अपनों का भी निशाना बनना पड़ा रहा है। उस दौरान गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल के मुठभेड़ को सही करार देने के बाद भाजपा ने दिग्विजय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिग्वजय पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को उनसे पूछताछ करनी चाहिए। इस बीच दिग्विजय ने जहां एक बार फिर से बाटला मुठभेड़ को फर्जी बताया है, वहीं विवाद बढने के बाद कांग्रेस ने खुद को दिग्विजय के दावे से अलग कर लिया। गौरतलब है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए इस मुठभेड़ पर तब भी दिग्विजय ने सवाल खड़ा किया था।
विज्ञापन
इस बारे में स्वामी ने कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री पाटिल ने भी मुठभेड़ को सही करार दिया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि दिग्विजय और कांग्रेस के अन्य नेता किसकेइशारे पर देश को भटकाने और गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनआईए को इस मामले में दिग्विजय से पूछताछ करनी चाहिए और खुद दिग्विजय को अपनी एनआईए से जांच के लिए सहमति देनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पूर्व पाटिल ने मुठभेड़ को सही ठहराया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस से जानकारी ली थी। सभी तथ्यों पर विचार विमर्श करते हुए मुठभेड़ को सही ठहराया था। पाटिल ने कहा कि अब अगर कोई इससे इतर बात करता है तो उसे अपनी दावे को साबित करना चाहिए।