फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp delegation visit west bengal sandeshkhali said mamata banerjee murdering democracy in state

West Bengal: भाजपा नेताओं को संदेशखाली जाने से रोका, गवर्नर से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Fri, 16 Feb 2024 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Feb 2024 02:29 PM IST
सार

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 'भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ इन मुद्दों को उठाने के लिए फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।'

विज्ञापन
bjp delegation visit west bengal sandeshkhali said mamata banerjee murdering democracy in state
संदेशखाली जा रहे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली भाजपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बंगाल पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। अब प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। प्रतिनिधिमंडल की सदस्य अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 'हम पीड़ितों से मिलने और उन्हें न्याय दिलाने आए हैं, लेकिन पुलिस जिस तरह से हमें रोक रही है अगर ऐसा शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने में तत्परता दिखायी जाती तो ये स्थिति पैदा ही नहीं होती।'
विज्ञापन


भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, सुनिता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल शामिल हैं। साथ ही भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल भी प्रतिनिधिमंडल के साथ हैं। प्रतिमा भौमिक ने कहा 'पश्चिम बंगाल में सबकुछ गलत हो रहा है। राज्य में जिस तरह से महिलाओं के साथ व्यवहार हो रहा है, उससे हम शर्मिंदा हैं। पुलिस अपराधियों और गुंडों को संरक्षण दे रही है। हम संदेशखाली जाकर पीड़ितों से मिलना चाहते हैं, लेकिन पुलिस हमें कह रही हैं कि हमारे  पास ऊपर से आदेश हैं कि हमें जाने न दिया जाए।'
विज्ञापन

 



प्रतिनिधिमंडल ने बंगाल सरकार पर उठाए सवाल
मीडिया से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल की सदस्य अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 'भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित किया गया प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली जा रहा है। संदेशखाली में जो भी हुआ, वह घोर निंदनीय है। मुख्यमंत्री का नाम ममता है, लेकिन उनकी पार्टी के गुंडे शाहजहां शेख जैसे लोग महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ इन मुद्दों को उठाने के लिए फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। पुलिस टीएमसी के गुंडों को सुरक्षा दे रही है, जबकि वही लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।' 

'ममता बनर्जी सैंकड़ों शाहजहां शेख को पोषित कर रहीं'
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 'हम संदेशखाली जाकर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उनसे घटना की पूरी जानकारी लेंगे।' प्रतिनिधिमंडल की सदस्य और भाजपा सांसद कविता पाटीदार ने कहा 'एक तरफ केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है और दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा हो रही है। इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।' केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि ममता बनर्जी सैंकड़ों शाहजहां शेख को पोषित कर रही हैं। कल विधानसभा में भी उन्होंने उसका ( शाहजहां शेख) बचाव किया। संदेशखाली जाना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। 
 
एनआईए से जांच की मांग
पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने संदेशखाली की घटना पर कहा कि 'जिन लोगों ने अत्याचार किए हैं, वो सामने आएंगे। इस मामले की जांच एनआईए को करनी चाहिए और दोषियों को मौत की सजा दी जाए। हम सुकांत मजूमदार पर हमले की भी निंदा करते हैं।'

उल्लेखनीय है  कि संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाए हैं कि शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीन पर कब्जा किया और कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। महिलाओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भाजपा ने भी संदेशखाली समेत कई जगहों पर टीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बीते दिनों संदेशखाली में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल हो गए थे। भाजपा लगातार संदेशखाली के मुद्दे पर टीएमसी और ममता सरकार को घेर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed