{"_id":"5af2d4424f1c1b5c098b8e56","slug":"bjp-delegation-to-meet-election-commission-in-a-bengaluru-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटर आईडी मामला बना कर्नाटक चुनाव की बड़ी लड़ाई, कांग्रेस के बाद बीजेपी पहुंचेगी EC","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फर्जी वोटर आईडी मामला बना कर्नाटक चुनाव की बड़ी लड़ाई, कांग्रेस के बाद बीजेपी पहुंचेगी EC
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Wed, 09 May 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर आईडी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 9,746 फर्जी वोटर आईडी का झोलझाल आखिर किसने किया इस पर लड़ाई तेज होती जा रही है। मामले पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। तो अब बीजेपी चुनाव आयोग जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
A BJP delegation comprising Union Ministers Smriti Irani, Mukhtar Abbas Naqvi, JP Nadda and Dharmendra Pradhan to meet Election commission today at 6 pm over the issue of 9,746 voter identity cards found in bundles in a Bengaluru flat. #KarnatakaElection2018
— ANI (@ANI) 9 मई 2018
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने की। चुनाव आयोग से मिलकर वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मीडिया को बताया कि बीजेपी कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर रही है। चुनाव आयोग से मिलकर वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मीडिया को बताया कि बीजेपी कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर रही है। वहीं बीजेपी की तरफ से स्मृति इरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान आयोग जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
इस फेक वोटर आईडी मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी मशीनरी का गलत उपयोग कर रही है। सिद्धारमैया ने कहा कि मैं 12वीं बार चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन मैं पहली बार देख रहा हूं कि चुनाव के दौरान इस तरह से छापेमारी की जा रही है।