फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP declares assets worth 4847 crore rupees in 2019 2020 BSP on second place says ADR report news in Hindi

ADR Report: 2019-20 में भाजपा ने घोषित की 4847 करोड़ की संपत्ति, जानिए बाकी राजनीतिक दलों का हाल

Fri, 28 Jan 2022 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Jan 2022 04:01 PM IST
सार

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सात राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों की ओर से घोषित कुल देनदारी 134.93 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
BJP declares assets worth 4847 crore rupees in 2019 2020 BSP on second place says ADR report news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संपत्ति 4847 करोड़ रुपये घोषित की थी। यह देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे अधिक है। वहीं, दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रही जिसने अपनी संपत्ति 698.33 करोड़ रुपये बताई और तीसरे स्थान पर कांग्रेस रही जिसने अपनी संपत्ति 588.16 करोड़ रुपये घोषित की थी। यह जानकारी चुनाव सुधारों की वकालत करने वाले समूह एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस) की रिपोर्ट में दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एडीआर ने अपनी यह रिपोर्ट 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर तैयार की है। विश्लेषण के अनुसार इस वित्त वर्ष में सात राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की ओर से घोषित की गई कुल संपत्ति 6988.57 करोड़ और 44 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की ओर से घोषित की गई कुल संपत्ति 2129.38 करोड़ रुपये रही। सात राष्ट्रीय दलों की कुल संपत्ति में भाजपा की हिस्सेदारी 69.37 फीसदी, बसपा की 9.99 और कांग्रेस की 8.42 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

44 क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति में शीर्ष 10 की हिस्सेदारी 95 फीसदी से ज्यादा
रिपोर्ट के अनुसार, 44 क्षेत्रीय दलों शीर्ष 10 राजनीतिक दलों की संपत्ति 2028.715 करोड़ रही। यह सभी क्षेत्रीय दलों का 95.27 फीसदी है। वहीं, क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति समाजवादी पार्टी (सपा) ने 563.47 करोड़ रुपये (26.46 फीसदी) घोषित की। दूसरे स्थान पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) रही जिसने अपनी संपत्ति 301.47 करोड़ रुपये बताई। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों में तीसरे स्थान पर अन्नाद्रमुक रही जिसने अपनी संपत्ति 267.61 करोड़ रुपये घोषित की है। 

राजनीतिक दलों की संपत्तियों में सावधि जमा/एफडीआर का सबसे बड़ा हिस्सा
क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति में सावधि जमा/एफडीआर ने 1639.51 करोड़ (76.99 फीसदी) का सबसे बड़ा हिस्सा रहा। इसमें भाजपा ने 3253 करोड़ और बसपा ने 618.86 करोड़ की संपत्ति घोषित की। कांग्रेस ने 240.90 करोड़ घोषित किए। अन्य क्षेत्रीय दलों में इस श्रेणी में सपा ने 434.219 करोड़, टीआरएस ने 256.01 करोड़, अन्नाद्रमुक ने 246.90 करोड़, द्रमुक ने 162.425 करोड़, शिवसेना ने 148.46 करोड़ व बीजू जनता दल ने 118.425 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed