{"_id":"62387be7513b64756072721a","slug":"bjp-decides-pramod-sawant-to-continue-as-goa-cm-in-party-meet-panaji-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के सीएम: विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के सीएम: विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश किया
Mon, 21 Mar 2022 07:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:28 PM IST
सार
सावंत के नाम पर मुहर लगने के बाद भाजपा नेता और विधायक नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोवा का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को ही आगे भी राज्य की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा गया। यानी सावंत ही अगले गोवा के अगले सीएम होंगे। गोवा में भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विश्वजीत राणे ने सावंत का नाम प्रस्तावित किया था। इस पर सभी ने सहमति जता दी।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सावंत ने कहा, "मैं देश के पीएम मोदी, पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के नेता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उन्होंने एक बार फिर से मुझे राज्य के बीजेपी विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया।" उन्होंने आगे कहा, "मैं राज्य में बुनियादी ढांचे और मानव विकास के लिए काम करूंगा। गोवा में प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा। हम आज शाम गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई से मिलेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह के बारे में निर्णय लिया जाएगा।"
गौरतलब है कि यह बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के 11 दिन बाद हो रही है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए आज दोपहर ही यहां पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। इससे भाजपा नई विधानसभा में संख्या के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है। सावंत के नाम पर मुहर लगने के बाद भाजपा नेता और विधायक नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलने पहुंचे।