फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP created artificial aura which is being smashed now, says CM Gehlot

Gujarat: भाजपा की कृत्रिम आभा अब खत्म हो रही, गहलोत का दावा- गुजरात में उसे नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Sat, 29 Oct 2022 11:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 Oct 2022 11:31 AM IST
सार

गहलोत ने आगे कहा कि जनता भाजपा की चाल समझ गई है। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक चुनाव को जिंदा रखा है, जबकि भाजपा फासीवाद में विश्वास करती है। वह लोकतंत्र का मुखौटा लगाकर चुनाव लड़ती है।

विज्ञापन
BJP created artificial aura which is being smashed now, says CM Gehlot
Rajasthan CM Ashok Gehlot in dahod - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। गुजरात के दाहोद में गहलोत ने कहा कि भाजपा ने एक कृत्रिम आभा पैदा की थी, जो अब खत्म हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को गुजरात के आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। 

विज्ञापन

गहलोत ने आगे कहा कि जनता भाजपा की चाल समझ गई है। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक चुनाव को जिंदा रखा है, जबकि भाजपा फासीवाद में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र का मुखौटा लगाकर चुनाव लड़ती है।उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता पर हमारे शासन का अच्छा प्रभाव पड़ा है। मैं चाहता हूं कि गुजरात में भी कांग्रेस को मौका मिले। हम राज्य को सुशासन देना चाहते हैं और लोगों को कांग्रेस और भाजपा के कामकाज के बीच अंतर दिखाना चाहते हैं। 

विज्ञापन



भीलवाड़ा में स्टांप पर लड़कियों की नीलामी पर यह बोले सीएम

राजस्थान के भीलवाड़ा में स्टांप पेपर पर लड़कियों की नीलामी की मीडिया रिपोर्ट पर गहलोत ने कहा कि यह घटना 2005 की है जब बीजेपी राज्य में सत्ता में थी। 2019 में हम सत्ता में आए और इसका पर्दाफाश किया। मामले में 21 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। तीन की मौत हो गई है और एक फरार है। दो बच्चियों की मौत हुई है, जबकि बाकी को मुक्त कराकर अपने घर चले गए। इसे राष्ट्रीय समाचार में बदल दिया गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed