फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP counter congress party on Demonetisation anniversary

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस, भाजपा ने जवाब देने के लिए कसी कमर

Wed, 08 Nov 2017 10:09 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली  
शशिधर पाठक, नई दिल्ली   Updated Wed, 08 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
 BJP counter congress party on Demonetisation anniversary

भाजपा और कांग्रेस में नोटबंदी को लेकर ठन गई है। कांग्रेस जहां इसे संगठित संवैधानिक लूट बताकर देश भुगत रहा है कि थीम पर पूरे देश में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है, वहीं केन्द्र सरकार ने अपने मंत्रियों को देश के हिस्सों में जाकर सरकार का पक्ष रखने का निर्देश दे दिया है। 

विज्ञापन


इसी क्रम में केन्द्र सरकार के कई मंत्री गुजरात जा रहे हैं। केन्द्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बनारस और गाजीपुर का रुख किया है तो नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार से ही मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव गुलाम नबी आजाद, पीसी चाको और अजय माकन नोटबंदी के विरोध में विजय चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर उसका नेतृत्व किया। वहीं राहुल गांधी गुजरात के सूरत में हैं। वहां कांग्रेस उपाध्यक्ष नोट बंदी के विरोध में कैंडल मार्च व्यापारियों, कांग्रेस नेताओं, लोगों के साथ कैंडल मार्च का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार को गुजरात में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के विरोध में बताया। इसके साथ-साथ पार्टी ने देश के सभी प्रदेश अद्यक्षों, जिला अध्यक्षों और नेताओं से नोटबंदी का विरोध करने का आह्वान किया है। इसी तरह से सभी विपक्षी दलों ने भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में नोटबंदी का विरोध करने का मन बनाया है।
 
जद (यू) से राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कहा कि वह देश भर के लोगों को संगठित करने में लगे हैं। वह पार्टी के नेताओं और अन्य विचारधारा वाले दलों से वार्ता कर रहे हैं और आठ नवंबर को नोटबंदी का पूरे देश में जोरदार विरोध किया जाएगा। 


शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस भी नोटबंदी का पूरे देश में विरोध कर रही है। हम पिछले साल हुई इस नोटबंदी के खिलाफ हैं। नोटबंदी ने पूरे देश की आर्थिक रफ्तार को सुस्त ही नहीं किया बल्कि लोगों को भारी तकलीफ पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed