फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP cornered Rahul You also promote violence against Modi

Rahul vs BJP: ट्रंप पर हमले को लेकर भाजपा ने राहुल को घेरा, कहा- आप भी मोदी के खिलाफ देते हैं हिंसा को बढ़ावा

Sun, 14 Jul 2024 04:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 14 Jul 2024 04:36 PM IST
सार

मालवीय ने कहा कि जैसे विपक्ष ने मोदी के खिलाफ संविधान खतरे में है नारा दिया था, वैसे ही ट्रंप के विरोधी भी यही तर्क देते हैं कि उनसे लोकतंत्र को खतरा है। भारतीय लोकतंत्र तो वैश्विक वामपंथ से बच गया और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए।

विज्ञापन
BJP cornered Rahul You also promote violence against Modi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हत्या के प्रयास की घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा। भाजपा ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के ट्रंप पर हमले की निंदा करने के बाद भाजपा के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह राहुल गांधी के कपट भरे शब्द हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि चुनाव में तीसरी बार असफल रहे राहुल गांधी अक्सर प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देते हैं। पंजाब में जब पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर फंसा था तो वहां कांग्रेस की सरकार थी। भारत यह भूल नहीं सकता। राहुल ने कई बार तानाशाह कहकर ठीक उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी की है। जैसे लोकतांत्रिक नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप के साथ की। ट्रंप के कई समर्थकों ने आरोप भी लगाया है कि उनके खिलाफ नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मालवीय ने कहा कि जैसे विपक्ष ने मोदी के खिलाफ संविधान खतरे में है नारा दिया था, वैसे ही ट्रंप के विरोधी भी यही तर्क देते हैं कि उनसे लोकतंत्र को खतरा है। भारतीय लोकतंत्र तो वैश्विक वामपंथ से बच गया और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के नस्लवाद की तरह भारतीय समाज में दरार डालने के लिए जाति को हथियार बनाया गया। ऐसे में विरोधिया को राक्षस मानना है और तानाशाह कहना कोई नई बात नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने किया था पोस्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर चिंता जताई थी। राहुल ने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास पर चिंतित हूं। इस तरह की घटनाओं की सख्त से सख्त आलोचना होनी चाहिए। उनके जल्दी और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed