फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP cornered Rahul Gandhi on accusing PM Modi, said- reach conclusion only after checking the facts

BJP: पीएम मोदी पर आरोप लगाने पर भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- तथ्य जांचने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचें

Wed, 06 Nov 2024 06:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 06 Nov 2024 06:24 PM IST
सार

राहुल गांधी ने एक लेख में लिखा था कि मूल ईस्ट इंडिया कंपनी देश से 150 साल पहले ही खत्म हो गई थी, लेकिन अब उसकी जगह नई नस्ल के एकाधिकारवादियों (सिंडिकेट) ने ले ली है। 

विज्ञापन
BJP cornered Rahul Gandhi on accusing PM Modi, said- reach conclusion only after checking the facts
भाजपा ने राहुल गांधी पर बोला हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भाजपा ने घेरा है। भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए तथ्य को जांचने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है। राहुल गांधी ने एक लेख में लिखा था कि मूल ईस्ट इंडिया कंपनी देश से 150 साल पहले ही खत्म हो गई थी, लेकिन अब उसकी जगह नई नस्ल के एकाधिकारवादियों (सिंडिकेट) ने ले ली है। 

विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार पर एक बार फिर एकाधिकार समूहों के साथ मैच फिक्सिंग बनाम निष्पक्ष व्यापार को लेकर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने लिखा कि तथ्य को जांचे बिना किसी भी निष्कर्ष न पहुंचें। राहुल गांधी ने जिन नौ कंपनियों का जिक्र अपने लेख में किया है, उनके वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कांग्रेस नेता मोदी सरकार के नेतृत्व और आर्थिक नीतियों के बारे में इनके विचारों को सुनें। 
विज्ञापन


ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश की बैकिंग व्यवस्था, प्रशासन पर नियंत्रण कर हमें गुलाम बनाया'
राहुल गांधी ने लेख में लिखा था कि 'ईस्ट इंडिया कंपनी ने हमारे देश के राजाओं और नवाबों के साथ साझेदारी कर, उन्हें रिश्वत देकर या फिर डरा-धमकाकर इस देश पर नियंत्रण किया। उन्होंने हमारे देश के बैंकिंग, प्रशासनिक और सूचना तंत्र पर नियंत्रण किया। हम किसी देश से अपनी आजादी नहीं हारे बल्कि हमें एक एकाधिकारवादी निगम ने हराया और फिर दमनकारी तंत्र चलाया। अब मूल ईस्ट इंडिया कंपनी तो खत्म हो गई है, लेकिन अब उसकी जगह एकाधिकारवादियों की नई नस्ल ने ले ली है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने चेताया
राहुल गांधी ने लेख में लिखा कि 'ये एकाधिकारवादी बहुत ज्यादा संपत्ति अर्जित कर रहे हैं, जबकि भारत देश सभी का है और इससे असमानता बढ़ रही है।' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा कि 'हमारे संस्थान अब हमारे लोगों के नहीं हैं, वे एकाधिकारवादियों के इशारे पर चलते हैं। लाखों व्यवसाय नष्ट हो गए हैं और भारत अपने युवाओं के लिए रोजगार पैदा नहीं कर पा रहा है।' राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि 'अपना भारत चुनें: निष्पक्ष खेल या एकाधिकार? नौकरियां या कुलीनतंत्र? योग्यता या संबंध? नवाचार या डराने-धमाकाने वाला माहौल? संपत्ति सभी के लिए या फिर बस कुछ लोगों के लिए?'


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed