फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP core group meeting in delhi Headquarters for maharashtra assembly election know all updates in hindi

BJP: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बना रही रणनीति, मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक

Mon, 14 Oct 2024 04:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 14 Oct 2024 04:21 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि बैठक में महाराष्ट्र में गठबंधन और उम्मीदवारों  को लेकर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
BJP core group meeting in delhi Headquarters for maharashtra assembly election know all updates in hindi
bjp flag

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में महाराष्ट्र कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राष्ट्रीय नेता भाग लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि बैठक में महाराष्ट्र में गठबंधन और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। कोर ग्रुप की बैठक के बाद महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के पास जो सीटें हैं, उन पर चर्चा हुई। अंतिम फैसला केंद्रीय समिति की बैठक के बाद होगा। यह बैठक बुधवार को होगी।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग भी संकेत दे चुका है। चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में अभी महायुति गठबंधन की सरकार है। इसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर भाजपा में गठबंधन को लेकर मंथन चल रहा है। शिवसेना और एनसीपी को कितनी सीटें दी जाएं, इसके लिए भी लगातार बैठकों का दौर जारी है। बताया जाता है कि इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed