फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Core group meeting for selection lok Sabha candidates list Amit Shah JP Nadda

Lok Sabha Polls: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए शाह-नड्डा, यूपी की 25 तो राजस्थान की 10 सीटों पर मंथन

Tue, 19 Mar 2024 02:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 02:59 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों के संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक बुलाई।

विज्ञापन
BJP Core group meeting for selection lok Sabha candidates list Amit Shah JP Nadda
नड्डा-शाह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र और गुजरात की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


उप्र की 25 सीटों को लेकर हुआ मंथन
भाजपा सूत्रों की मानें तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दोनों उपमुख्यमंत्री और राज्य अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में 25 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई। उम्मीद है कि भाजपा अपना दल को भी दो सीटें दे सकती है- एक मिर्जापुर और दूसरी सोनभद्र। संभावना है कि गाजियाबाद से दोबारा जनरल वीके सिंह को मैदान में उतारा सकता है। 
विज्ञापन


राजस्थान की 10 सीटों पर चर्चा हुई
इसके बाद हरियाणा के बारे में बात हुई। बैठक में हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। तीसरे चरण में राजस्थान को लेकर मंथन हुआ। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी विजया रहाटकर मौजूद रहे। बैठक में राजस्थान की 10 सीटों पर चर्चा हुई। चौथे चरण में पश्चिम बंगाल पर बात हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अमिताभ चक्रवर्ती उपस्थित थे। बैठक में 23 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए हुई। कोर ग्रुप की बैठक में सिक्किम, ओडिशा और महाराष्ट्र पर भी चर्चा हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा को लेकर कल फिर होगी चर्चा
बैठक में ओडिशा के बारे में चर्चा करने के लिए भाजपा अध्यक्ष मन मोहन सामल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हुए। इसके अलावा, भाजपा सांसद जोएल ओराम, संबित पात्रा, बैजयंत पांडा, सुनील बंसल, लता उसेंडी, विजय पाल सिंह तोमर, मानस मोहंती भी मौजूद रहे। ओडिशा को लेकर मंगलवार को एक बार फिर कोर कमेटी की बैठक होगी। सामल ने कहा कि आज की बैठक में चुनाव प्रबंधन पर चर्चा हुई। कल एक और विस्तृत बैठक होगी। आज अन्य राज्यों पर चर्चा हुई है। कल ओडिशा पर व्यापक चर्चा होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed