{"_id":"69e1192536401f37ff00860a","slug":"bjp-complaint-against-tmc-to-election-commission-over-ai-videos-and-evm-remarks-west-bengal-politics-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में सियासत तेज: चिप वाले बयान पर भाजपा ने ममता को घेरा, पीएम मोदी के AI वीडियो को लेकर EC से की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में सियासत तेज: चिप वाले बयान पर भाजपा ने ममता को घेरा, पीएम मोदी के AI वीडियो को लेकर EC से की शिकायत
Thu, 16 Apr 2026 11:01 PM IST
राकेश कुमार
आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:01 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल भाजपा ने चुनाव आयोग में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के फर्जी एआई वीडियो प्रसारित करने, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'चिप' वाली टिप्पणी और सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले के आरोप शामिल हैं। भाजपा ने आयोग से कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी
- फोटो : PTI/ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा चढ़ते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खिलाफ एक के बाद एक तीन बड़ी शिकायतें कीं। भाजपा ने टीएमसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की छवि बिगाड़ने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सहारा लेने और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है।
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस व्यवस्थित तरीके से पीएम मोदी और अमित शाह के ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर फैला रही है, जो पूरी तरह फर्जी और एआई की मदद से तैयार किए गए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से कहा कि इन वीडियो को जानबूझकर इस तरह गढ़ा गया है, जिससे मतदाताओं को गुमराह किया जा सके। भाजपा ने मांग की है कि इन वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया से हटवाया जाए और सत्ताधारी दल को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया जाए।
ईवीएम में 'चिप' डालने का दावा
दूसरी शिकायत में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक बयान को निशाने पर लिया है। पिछले दिनों दीदी ने ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे। भाजपा का दावा है कि मुख्यमंत्री जनता के बीच यह गलत संदेश दे रही हैं कि चुनाव आयोग की मदद से भाजपा धांधली की कोशिश कर रही है। शिकायत पत्र के मुताबिक, 'मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि अगर मशीन खराब होती है, तो उसे बदला नहीं जाएगा बल्कि उसमें एक 'चिप' डाल दी जाएगी।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West Bengal Polls: मतदान से दो दिन पहले भी मिली क्लीन चिट तो दे पाएंगे वोट; ममता बोलीं- मुझे SC पर गर्व
सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला
तीसरा मोर्चा बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर खोला गया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम हावड़ा के बाली में रोड शो के दौरान विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। पार्टी ने आयोग को बताया कि हाल के दिनों में कोलकाता और आसपास के इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। आरोप के मुताबिक, पुलिस प्रशासन पर्याप्त सुरक्षा देने में नाकाम रहा है। भाजपा ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।