फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Chief JP Nadda to visit West Bengal for two days

कल से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Tue, 08 Dec 2020 11:14 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda to visit West Bengal for two days
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं और भाजपा अभी से इसकी तैयारियों में पूरे जोर-शोर के साथ जुट गई है।

विज्ञापन


भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने चार दिसंबर को उत्तराखंड से की थी।
विज्ञापन



नड्डा कोलकाता के हैस्टिंग्स में पार्टी के चुनाव कार्यालय और नौ जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। 'आर नोय ओन्याय' (और नहीं अत्याचार) अभियान के तहत नड्डा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलेंगे। वह झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने शाह-नड्डा की बंगाल यात्रा की योजना

भाजपा बंगाल फतह की तैयारी में लग गई है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने इसके लिए बड़ी योजना बनाई है। बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बीते दुनों कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक प्रत्येक महीने राज्य का दौरा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। भाजपा के दोनों नेता चुनाव से पहले हर महीने पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिए अलग-अलग राज्य का दौरा करेंगे। भाजपा का मानना है कि दोनों नेताओं के नियमित दौरों से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed