फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Central election committee to meet on 9 March to decide on Rajya Sabha candidates

राज्यसभा उम्मीदवारों को चुनने के लिए केंद्रीय भाजपा चुनाव समिति की बैठक 9 मार्च को

Tue, 06 Mar 2018 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Mar 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
BJP Central election committee to meet on 9 March to decide on Rajya Sabha candidates
राज्यसभा
राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 मार्च को बुलाई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी। इस बीच राज्यसभा के दावेदारों ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


अंतिम समय में संघ से लेकर भाजपा नेताओं के यहां दावेदारों का जाना-आना तेज है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है। 16 राज्यों से राज्यसभा में 58 सदस्य चुने जाएंगे। इनमें से करीब ढाई दर्जन सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। 
विज्ञापन


यूपी से सुधांशू त्रिवेदी का नाम लगभग तय

सूत्र बताते हैं कि यूपी से भाजपा के खाते में आने वाली 8 सीटों में से एक के लिए सुधांशू त्रिवेदी का नाम लगभग तय हो गया है। संघ ने भी उनके नाम पर हामी भर दी है। प्रवक्ताओं में दूसरा नंबर संबित पात्रा के लगने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर संघ में भी उनकी सकारात्मक रिपोर्ट है। उड़ीसा चुनावों के बाबत पार्टी आलाकमान उनका कद बढ़ाने की तैयारी में है। टीम शाह के नामों के अलावा कुछ नए नाम भी चर्चा में उभरकर सामने आए हैं।

संघ की शिक्षा क्षेत्र के संगठन से जुड़े मुकूल कानितकर, महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता विश्वास पाठक और पूर्व कांग्रेसी नेता नारायण राणे का नाम भी तेजी से उभर कर सामने आया है।

शिवसेना की धमकियों के मद्देनजर भाजपा की रणनीति राणे को मजबूत कर अपना आधार बढ़ाने की है। यूपी से किसी बड़े यादव और दलित चेहरे को भी उम्मीदवार बनाने की चर्चा है। 


भाजपा की मंत्रणा से पहले 8 मार्च को संघ करेगा मंथन

बताया जा रहा है कि 9 मार्च को भाजपा के जरिए राज्यसभा उम्मीदवारों का नाम तय करने से पहले 8 मार्च को संघ का नेतृत्व भी नागपुर में उम्मीदवारों के नाम पर मैराथन मंथन करेगा। वैसे तो संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की औपचारिक बैठक 9 से 11 मार्च तक है।

मगर अनौपचारिक तौर से वहां शीर्ष अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। और 6 मार्च से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed