फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Central Election Committee meeting fourth list PM Modi Amit Shah Rajnath Singh JP Nadda

Election 2024: BJP की बैठक में यूपी समेत चार राज्यों के प्रत्याशियों पर हुआ मंथन, आज जारी हो सकती है चौथी सूची

Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
सार

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और बीजद के बीच कोई गठबंधन नहीं है। हम लोकसभा की सभी 21 और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
BJP Central Election Committee meeting fourth list PM Modi  Amit Shah Rajnath Singh JP Nadda
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक। - फोटो : ani

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। इस दौरान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। उम्मीद है कि भाजपा आज अपनी चौथी सूची जारी कर सकती है।

विज्ञापन

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने समिति की बैठक के बाद मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और बीजद के बीच कोई गठबंधन नहीं है। हम लोकसभा की सभी 21 और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। हमने आज बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। 

विज्ञापन

बैठक के बाद बाहर निकले पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

भाजपा की पहली लिस्ट- दो मार्च
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची दो मार्च को जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय किए गए हैं। पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम था, जो वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा, दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट- 13 मार्च
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची 13 मार्च को जारी की। सूची में 72 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। सूची में केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की तीसरी लिस्ट- 21 मार्च
भाजपा ने तीसरी लिस्ट 21 मार्च को जारी की, जिसमें नौ उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में अन्नामलाई का भी नाम है, जो कोयंबटूर से मैदान में उतारेंगे। वहीं, चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed