फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP candidate from Mumbai North Central Lok Sabha seat Ujjwal Nikam news in hindi

Mumbai: 'पीएम मोदी की मदद से हेडली का बयान ला सका', भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने बताया 26/11 से जुड़ा वाकया

Fri, 03 May 2024 01:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 03 May 2024 01:02 PM IST
सार

पीएम मोदी की सराहना करते हुए उज्ज्वल निकम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में भारत की जो छवि बनाई है, उसे देखकर आज कोई भी हमारे देश को 'बनाना नेशन' नहीं कह सकता है।

विज्ञापन
BJP candidate from Mumbai North Central Lok Sabha seat Ujjwal Nikam news in hindi
उज्ज्वल निकम - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार उज्ज्वल निकम ने राजनीति में कदम रखने की वजह बताई। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह किसी लाभ के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। भाजपा उम्मीदवार ने बताया कि उन्होंने कभी भी आरोपी पक्ष की तरफ से लड़ाई नहीं लड़ी है। उज्ज्वल निकम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि 26/11 मामले में पीएम मोदी के कारण ही वह अदालत के समक्ष डेविड हेडली के बयान को पेश कर पाए। 
विज्ञापन


उज्ज्वल निकम ने कहा, "मैं लाभ के लिए राजनीती में नहीं हूं। मैंने संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। मैंने कभी भी आरोपी पक्ष की तरफ से लड़ाई नहीं लड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस और एनएसए अजीत डोभाल की मदद से मैं अदालत में (26/11 मामले में) डेविड हेडली के बयान को ला सका। इससे हम यह साबित कर पाए कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था।" 
विज्ञापन


पीएम मोदी की सराहना करते हुए उज्ज्वल निकम ने कहा, "प्रधानमंत्री ने दुनियाभर में भारत की जो छवि बनाई है, उसे देखकर आज कोई भी हमारे देश को 'बनाना नेशन' नहीं कह सकता है। गृह मंत्री ने संसद में कई बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि पुराने नियमों में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि जबतक लोगों के बीच कानून का शासन नहीं होगा, तब तक राम राज्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "मैंने भी सोचा कि मुझे भी मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों में योगदान देना चाहिए।"

कौन हैं उज्ज्वल निकम
मुंबई और महाराष्ट्र में आतंक और क्राइम के तमाम बड़े मामलों में उज्ज्वल निकम ही सरकारी वकील रहे हैं। चाहे वो 1997 में हुआ गुलशन कुमार हत्याकांड हो या मरीन ड्राइव रेप केस जिसमें एक नाबालिग छात्रा से रेप करने वाले एक पुलिस कांस्टेबल को 12 साल की सजा सुनाई गई।


26/11 आतंकी हमले के आरोपी कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले उज्ज्वल निकम अब राजनीति में प्रवेश कर चुके हैं। भाजपा ने उन्हें उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस ने अपनी शहर इकाई प्रमुख और धारावी विधायक वर्षा गायकवाड़ को मैदान में उतारा है। बता दें कि मुंबई में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed