फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP candidate arrested for allegedly vandalising EVM Odisha news in hindi

Odisha: खुर्दा में भाजपा उम्मीदवार पर लगा मतदान केंद्र के अंदर ईवीएम तोड़ने का आरोप, गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 26 May 2024 03:23 PM IST
सार

गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह फिलहाल खुर्दा जेल में बंद हैं। जगदेव के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
BJP candidate arrested for allegedly vandalising EVM Odisha news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के खुर्दा जिले में एक भाजपा उम्मीदवार को ईवीएम में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, मशीन में खराबी के कारण उन्हें अपना वोट डालने के लिए काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ा। चिलिका से भाजपा विधायक प्रशांत जगदेव इस बार खुर्दा से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि यह घटना शनिवार को छठे चरण के मतदान के दौरान घटी। 
विज्ञापन


भाजपा नेता प्रशांत जगदेव अपनी पत्नी के साथ मतदान करने गए थे। मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उनके और वहां मौजूद अधिकारियों के बीच बहस हो गई और गुस्से में उन्होंने मेज पर रखे ईवीएम को धक्का मार दिया, जिससे वह गिरकर टूट गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अविनाश कुमार ने बताया कि विधायक को अधिकारियों की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में भाजपा नेता 
गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह फिलहाल खुर्दा जेल में बंद हैं। जगदेव  के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपनी शिकायत में अधिकारियों ने भाजपा नेता पर मतदान केंद्र पर उत्पात मचाने, प्रक्रिया में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा, "हमने जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) से घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया है।" एक अन्य भाजपा नेता ने दावा किया कि उनके ऊपर लगाए आरोप राजनीति से प्ररित हैं। उन्होंने कहा, "मतदान केंद्र में मौजूद अधिकारी सभी मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था, ऐसा ही प्रशांत जगदेव के साथ भी किया।" राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजद ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास शिकायत दर्ज कर जगदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed