फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP campaign to reach out to poor in corner of country as party to celebrate 8th anniversary of Modi Government

Modi Government Anniversary: देश में हर गरीब तक पहुंचने का आह्वान, मोदी सरकार की आठवीं जयंती पर भाजपा का अभियान

Sat, 28 May 2022 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 28 May 2022 05:14 PM IST
सार

भगवा दल एक पखवाड़े तक सरकार का आठवीं सालगिरह का जश्न मनाएगा, जिसकी शुरुआत 30 मई को होगी और समापन 14 जून को।

विज्ञापन
BJP campaign to reach out to poor in corner of country as party to celebrate 8th anniversary of Modi Government
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारों में सभी मंत्री और इसके चयनित प्रतिनिधि मोदी सरकार की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए एक विशाल जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। पार्टी ने कहा कि इस अभियान के दौरान गरीबों के हित के लिए हमारी प्राथमिकताओं और सुशासन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विश्वसनीय, लोकप्रिय, निर्णायक, त्यागी और तपस्वी नेता बताया और कहा कि पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े तक सरकार का आठवीं सालगिरह मनाई जाएगी जिसकी शुरुआत 30 मई को होगी।
विज्ञापन


75 घंटे के जनसंपर्क अभियान में गांव-गांव पहुंचेंगे भाजपा के मंत्री और नेता
सिंह ने कहा कि 30 मई से 14 जून तक पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब हित की थीम पर एक जनसंपर्क अभियान आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार की यही प्राथमिकताएं रही हैं। इस अभियान के तहत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक 75 घंटे का जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें सभी केंद्रीय व राज्य मंत्री और चयनित प्रतिनिधि गांवों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का एलान करेंगे पीएम मोदी
अभियान की जानकारी साझा करते हुए सिंह ने कहा कि हर दिन को किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति समूहों, अनुसूचित जनजाति समूहों और अल्पसंख्यकों के लिए समर्पित किया गया है। अरुण सिंह ने आगे कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए चेक वितरित करेंगे और उनके लिए एक विशेष स्कॉलरशिप का एलान भी करेंगे।


अल्पसंख्यकों तक पहुंचने के लिए गतिविधियों को लेकर एक सवाल पर अरुण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम करती है। इसलिए हमारी जनहित की योजनाओं में लोगों के बीच भेदभाव नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed