{"_id":"5d368aa18ebc3e6cde237bce","slug":"bjp-called-parliamentary-meeting-today-modi-shah-rajnath-jaishankar-arrives","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बढ़ाया जा सकता है संसद सत्र, भाजपा संसदीय दल की बैठक में शाह ने दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 दिन बढ़ाया जा सकता है संसद सत्र, भाजपा संसदीय दल की बैठक में शाह ने दिए संकेत
Tue, 23 Jul 2019 09:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा संसदीय दल की बैठक में मौजूद नेता
- फोटो : PTI
भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की सोमवार को हुई बैठक में संसद के वर्तमान सत्र को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य मंत्री एवं सांसद मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमित शाह ने सांसदों से कहा कि 10 दिन के लिए संसद के सत्र को बढ़ाए जा सकता है।
विज्ञापन
भाजपा संसदीय दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों से कहा कि सत्र 10 दिन के लिए बढ़ाना पड़ सकता है और उसके लिए सांसदों को तैयार रहना चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि इसकी संभावना है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बैठक में शाह ने कहा कि सरकार ने इस सत्र में दो दर्जन विधेयक सूचीबद्ध किए हैं जिन्हें सरकार पारित करवाना चाहती है। बैठक में नए संगठन महामंत्री बी एल संतोष का भी परिचय कराया गया जो बैठक में मौजूद थे। इसके अलावा जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी प्रस्तुति दी गई जिसमें पानी की कमी को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में जल संचय के महत्व पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों से उनके क्षेत्रों खासकर आकांक्षी जिलों में जल संचय से जुड़े कार्यो को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Delhi: External Affairs Minister S Jaishankar & Defence Minister Rajnath Singh & other BJP leaders arrive for Bharatiya Janata Party (BJP) Parliamentary Party Meeting at Parliament Library Building. pic.twitter.com/NpQy3guVit
— ANI (@ANI) July 23, 2019