{"_id":"5d6c83528ebc3e93a553c584","slug":"bjp-call-12-hour-bandh-in-barrackpore-to-protest-against-alleged-attack-on-mp-arjun-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: आपस में भिड़े टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता, 25 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: आपस में भिड़े टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता, 25 घायल
Mon, 02 Sep 2019 08:19 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 02 Sep 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने ाज 12 घंटे ता बंद बुलाया है
- फोटो : ANI
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह कथित लाठीचार्ज हमले में घायल हो गए हैं। जिसे लेकर पार्टी ने आज 12 घंटे का बंद बुलाया है। इसकी घोषणा भाजपा ने रविवार को की थी। रविवार को कुछ लोगों के समूह ने सड़क को ब्लॉक कर रखा था जिसे हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें भाजपा सांसद के सिर में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह छह बजे से शुरू हो गया है। यह विरोध प्रदर्शन कोलकाता के श्यामबाजार क्रॉसिंग से सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। इसी बीच बैरकपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में भाजपा के 25 समर्थक घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
Supreme Court today said,it would list the matter for tomorrow to a mentioning by Senior lawyer,Kapil Sibal with respect to contempt petition filed by Senior lawyer, Dr Rajeev Dhavan, advocate appearing for one of the Muslim parties, in the Ayodhya land dispute case.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 2, 2019
खून से सनी शर्ट पहने और सिर पर बंधी पट्टी में सिंह ने दावा किया कि बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने लाठी से उनके सिर पर वार किया। सांसद ने कहा कि वर्मा की अगुवाई में पुलिस वालों ने श्यामनगर में भाजपा दफ्तर पर कब्जे के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इससे पहले कथित टीएमसी समर्थकों ने सुबह श्यामनगर रेलवे स्टेशन के पास सांसद की कार में तोड़-फोड़ भी की थी।
वहीं, पुलिस अधिकारी का दावा है कि कांकिनाड़ा में दो गुटों के बीच संघर्ष में पथराव के दौरान सिंह को सिर में चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस दल के मौके पर पहुंचते ही उस पर पथराव शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधायक रहे अर्जुन सिंह ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और आम चुनाव में भाजपा के टिकट पर बैरकपुर सीट से सांसद चुने गए।
घटना के बाद से भाटपाड़ा और कांकिनाड़ा इलाके हिंसा की चपेट में हैं। रविवार सुबह श्यानगर स्थित एक पार्टी दफ्तर पर कब्जे के मुद्दे पर दोनों दलों (भाजपा व तृणमूल कांग्रेस) के समर्थकों के बीच नए सिरे से हिंसक झड़पें हुईं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई में पार्टी सांसद अर्जुन सिंह के घायल होने के बाद नड्डा ने यह टिप्पणी की।
नड्डा ने एक ट्वीट में दावा किया कि अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे पवन सिंह पर हमला किया गया क्योंकि तृणमूल उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा दफ्तर पर कब्जा करना चाहती थी। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा कार्यालय पर कब्जे का प्रयास और भाजपा सांसद अर्जुन सिंह व विधायक पवन सिंह से हिंसा बेहद निंदनीय है। ऐसे गलत तरीकों को अपनाकर तृणमूल पश्चिम बंगाल में बार-बार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।