{"_id":"6255561e5fe3512647001a06","slug":"bjp-bulldozer-carrying-hatred-terror-rahul-gandhi-slams-modi-government-mp-incident-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का भाजपा पर निशाना: कांग्रेस नेता बोले- महंगाई-बेरोजगारी पर बुलडोजर चलना चाहिए, लेकिन इस पर तो नफरत सवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल का भाजपा पर निशाना: कांग्रेस नेता बोले- महंगाई-बेरोजगारी पर बुलडोजर चलना चाहिए, लेकिन इस पर तो नफरत सवार
Tue, 12 Apr 2022 04:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:06 PM IST
सार
उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। हालांकि, भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है।
विज्ञापन
उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि महंगाई और बेरोजगारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने भी साधा निशाना
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका मतलब पवित्रता का प्रतीक होता है। राम नवमी पर असहिष्णुता, हिंसा और घृणा के कृत्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सत्ता में शीर्ष पर विराजमान लोगों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि देश के शीर्ष नेता नफरत के प्रसार को देखने और सुनने से इनकार करते हैं। वे मौन हैं।
विज्ञापन