फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP: BJP's big attack on secular, accused of running campaign against Sanatan dharma

BJP: भाजपा का सेकुलर जमात पर बड़ा हमला, लगाया सनातन के विरुद्ध अभियान चलाने का आरोप

Fri, 23 Feb 2024 02:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 23 Feb 2024 02:18 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सेकुलर जमात एक सोची समझी साजिश के तहत पूरे देश में सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ षड्यंत्र चला रहा है। यह रूप बदल-बदल कर हर जगह नए-नए रूप में सामने आ रहा है...

विज्ञापन
BJP: BJP's big attack on secular, accused of running campaign against Sanatan dharma
BJP: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी सन्देशखाली के विषय पर प्रेसवार्ता करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि देश के सेकुलर जमात द्वारा पूरे देश में सनातन धर्म के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु से लेकर केरल तक चल रहा है। पश्चिम बंगाल में हिंदू महिलाओं का धार्मिक आधार पर चुनाव करके उनका अपमान करना, कर्नाटक सरकार के द्वारा हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना और मुस्लिम समुदाय को हज सब्सिडी प्रदान करना, तमिलनाडु में सनातन धर्म के विरोध में अपमानजनक बयानबाजी एक षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सेकुलर जमात एक सोची समझी साजिश के तहत पूरे देश में सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ षड्यंत्र चला रहा है। यह रूप बदल-बदल कर हर जगह नए-नए रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि संदेशखाली का आरोपी शाहजहां शेख अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है, तो यह अनायास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे सेकुलर जमात का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे आतंकवाद का विषय हो या आदिवासियों की जमीन हड़पने का, हमेशा एक ही वर्ग का नाम सामने आता है, लेकिन सेकुलर वर्ग हमेशा इनका बचाव करने के लिए सामने आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed