{"_id":"672a74fd56a10a2f040f5187","slug":"bjp-bjd-engage-in-war-of-words-over-cracks-on-jagannath-temple-boundary-wall-news-in-hindi-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: जगन्नाथ मंदिर की चारदीवारी में दरार पर जुबानी जंग; BJD ने कहा- भाजपा के आरोप राजनीति से प्रेरित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: जगन्नाथ मंदिर की चारदीवारी में दरार पर जुबानी जंग; BJD ने कहा- भाजपा के आरोप राजनीति से प्रेरित
Wed, 06 Nov 2024 01:11 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:11 AM IST
सार
ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर की चारदिवारी में दरारों को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल में जुबानी जंग तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा इसके लिए बीजद को आरोपी ठहरा रही है, वहीं बीजद ने भाजपा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर की चारदीवारी में दरार पर जुबानी जंग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर की बाहरी दीवार 'मेघनाद पचेरी' पर दरारों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी बीजद के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। सत्तारूढ़ भाजपा और ओडिशा सरकार ने दावा किया कि पिछली बीजद सरकार की तरफ से हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के दौरान किए गए निर्माण कार्यों के कारण दरारें आई हैं।
कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सरकार पर लगाया आरोप
इस मामले में ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने मंगलवार को कहा, मेघनाद पचेरी को नुकसान 'परिक्रमा प्रकल्प' (हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना) के लिए किए गए निष्कासन के दौरान हुआ है। उन्होंने कहा, स्थानीय निवासियों और पुजारियों समेत कई लोगों का मानना है कि दरारें निष्कासन प्रक्रिया के दौरान आई हैं। उनका मानना है कि निष्कासन कार्य के दौरान विशाल संरचना को नुकसान पहुंचा है। मंत्री हरिचंदन ने कहा कि दरारें पाए जाने के तुरंत बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
'जनता पिछली सरकार की गलती की कीमत चुका रही'
वहीं ओडिशा भाजपा प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने मेघनाद पचेरी में दरारों के लिए सीधे तौर पर पिछली बीजद सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिक्रमा परियोजना के लिए मेघनाद पचेरी के आसपास भारी उत्खनन मशीनों का उपयोग करके 20 फीट गहरी खुदाई की गई थी। बिस्वाल ने आरोप लगाया कि इस वजह से संरचना खतरे में पड़ गई। उन्होंने कहा, राज्य के लोग अब पिछली सरकार की गलती की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने (बीजद) राजनीतिक लाभ के लिए हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना बनाई है।
विज्ञापन
भाजपा के आरोप राजनीति से प्रेरित- बीजद
इधर भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए बीजद विधायक गणेश्वर बेहरा ने जानना चाहा कि क्या भगवा पार्टी के नेता ऐसे आरोप लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ हैं। बेहरा ने कहा, क्या भाजपा नेताओं के पास तकनीकी विशेषज्ञता है? तकनीकी विशेषज्ञों की तरफ से बोले जाने पर यह दावा स्वीकार्य होता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। इस बीच, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि बाहरी चारदीवारी की मरम्मत का काम चल रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन