फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP-BJD clash in Ganjam, Odisha, one dead, seven injured

ओडिशा पोस्टर विवाद: बीजेपी और BJD समर्थकों के हिंसक टकराव में एक की मौत, सात घायल; चुनाव आयोग ने बढ़ाई सुरक्षा

Fri, 17 May 2024 01:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर (ओडिशा) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 01:43 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना ने बृहस्पतिवार को कहा कि गंजम में खल्लीकोट पुलिस थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव के लिए पोस्टर लगाने को लेकर बुधवार रात बीजेपी-बीजेपी समर्थक भिड़ गए। घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। सात अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
BJP-BJD clash in Ganjam, Odisha, one dead, seven injured
चुनाव आयोग (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजद समर्थकों के साथ झड़प में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जब पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेने गई तो गांव के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपियों की रिहाई की मांग को लेकर भीड़ भी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गई। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना ने बृहस्पतिवार को कहा कि घटना खल्लीकोट पुलिस थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा सरनापुर गांव में चुनाव के लिए पोस्टर लगाने को लेकर बुधवार रात को हुई। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर खल्लीकोट के बीजद विधायक सूर्यमणि बैद्य के घर के पास खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की और पुलिस स्टेशन के पास सड़क को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने विधायक और उनके पति दैतारी बेहरा की गिरफ्तारी की भी मांग की। 

विज्ञापन


एसपी ने बताया गांव और पुलिस स्टेशन के पास अतिरिक्त बल तैनात किया है। धारा 144 लागू की गई है। मृतक की पहचान दिलीप कुमार पाहाना (28) के रूप में हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पटनायक ने घटना पर जताया दुख 
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, खल्लीकोट क्षेत्र में हिंसा की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना से बहुत परेशान और दुखी हूं। हिंसा की ऐसी घटनाओं का हमारे लोकतंत्र और नागरिक समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। सीएम पटनायक ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, भुवनेश्वर में रोड शो का नेतृत्व करने वाले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। 


चुनाव आयोग ने 2,000 जवान किए तैनात 
घटना पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए जिले में 2,000 केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात करने का फैसला किया है।

20 मई को विधानसभा-लोकसभा के एक साथ होंगे चुनाव 
जबकि बैद्य इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा ने उनके खिलाफ पूर्व विधायक पूर्ण चंद्र सेठी को मैदान में उतारा है। खलीकोट विधानसभा सीट और अस्का लोकसभा क्षेत्र के लिए एक साथ चुनाव 20 मई को होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed