पंजाब में फतह किट पर घमासान: भाजपा ने सरकार पर आपदा के समय वसूली और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
कोरोना संकट के दौरान फतह किट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने है। पंजाब के निजी अस्पतालों में फतह किट महंगे दामों में बेचे जा रहे हैं। भाजपा ने सरकार पर आपदा के समय वसूली का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संकट के दौरान फतह किट को लेकर सियासी घमासान जारी है। मंगलवार को भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पंजाब के निजी अस्पतालों में वैक्सीन की महंगी कीमतों को लेकर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। गौरव भाटिया ने कहा कि पंजाब में कुछ दिन पहले मुनाफाखोरी का वसूली मॉडल सामने आया है। यहां पर वैक्सीन को निजी अस्पतालों को बेचा जा रहा है। 837 रुपये वाली किट को 1200 रुपये से अधिक कीमतों में बेची जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह में सरकार ने पहला टेंडर निकाला था, जिसमें इस किट की कीमत 837 तय की गई थी, लेकिन दूसरे टेंडर में इसकी कीमत बढ़कर 1,226 रुपये कर दी गई और फिर तीसरे टेंडर में किट की कीमत 1,338 रुपये हो गई। आखिर सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को इस तरह क्यों बर्बाद कर रही है, यह समझ से परे है। आपदा के समय भी कांग्रेस सरकार वसूली मुहिम चला रही है।
20 अप्रैल को दूसरे टेंडर में इन्हीं किट की कीमत 837 रु से बढ़कर 1,226 रु हो जाती है।
— BJP (@BJP4India) June 8, 2021
तीसरा टेंडर में फिर से किट की कीमत बढ़ाकर 1,338 रु कर दिया जाता है।
ये जनता का रुपये था। आपदा के समय भी कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार करती है, वसूली करती है।
- श्री @gauravbh pic.twitter.com/FChZSetlpn
सोनिया और राहुल गांधी को देना होगा जवाब
दिल्ली के भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने पंजाब सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दीं। गौरव भाटिया ने कहा कि फतह किट पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह चुप्पी साधे हुए हैं। उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है और वह कार्रवाई करने के बजाए मौन धारण किए हुए हैं। इस दौरान भाजपा नेता ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भी हमला बोला। भाटिया ने कहा कि सोनिया और राहुल गांधी को देश की जनता को जवाब देना होगा।
सरकार को बदनाम करने की कोशिश- स्वास्थ्य मंत्री
कोविड फतेह किट में घोटाले के आरोप पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं। यह मामला हाईकोर्ट में है और सरकार कोर्ट में इसका जवाब देगी।
फतह किट पर अमरिंदर सरकार घेरे में
फतह किट को लेकर पंजाब सरकार लगातार कटघरे में है। विपक्ष के मुताबिक, हर 15 दिन में कोविड फतेह किट के दाम बढ़ाए गए हैं। नई-नई कंपनियों को टेंडर देकर पंजाब सरकार को राजस्व का मोटा नुकसान हुआ है। बता दें कि कोविड फतेह किट पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के उन लोगों को मुफ्त में दी जाती है जो कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आ गए हों। इस किट में दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही ऑक्सीमीटर जैसे कई सामान रहते हैं।