{"_id":"5c4820f9bdec22499d27146c","slug":"bjp-attacks-congress-over-appointment-of-priyanka-gandhi-as-east-up-incharge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कहा, राहुल हुए फेल इसलिए प्रियंका को लाई कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने कहा, राहुल हुए फेल इसलिए प्रियंका को लाई कांग्रेस
Wed, 23 Jan 2019 01:42 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi, sambit patra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है। कुछ लोग इसे कांग्रेस का ब्रह्मास्त्र बता सक्रीय राजनीति में प्रियंका का आगाज बता रहें है। इसको लेकर अब भाजपा की प्रतिक्रया भी आ गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका को पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने को परिवाद का राज्याभिषेक बताया। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की नाकामी की सार्वजनिक घोषणा है। नए भारत में आखिर कबतक परिवारवाद चलेगा? हमारे लिए पार्टी ही परिवार है जबकि उनके लिए परिवार ही पार्टी है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी इसके पहले भी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया करती थी। उसका परिणाम पूरा देश देख चुका है कि कांग्रेस यूपी में खत्म होने के कगार पर आ गई है। अब भी वे सिर्फ चुनाव प्रचार ही करेंगी। ऐसे में उनके आने या न आने से भाजपा को कोई असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाये जाने से यह भी साफ हो गया है कि इस चुनाव में लड़ाई कामदार बनाम नामदार का है। वे नामदार लोग हैं और उनके पास नाम के अलावा और कुछ भी नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास काम है और हम उनके काम के आधार पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
संबित पात्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गठबंधन में अखिलेश यादव और मायावती ने राहुल गांधी को नकार दिया था। पश्चिम बंगाल में आयोजित विपक्ष की रैली में भी राहुल गांधी को किसी ने स्वीकार नहीं किया था। प्रियंका गांधी की नियुक्ति से अब तो खुद कांग्रेस ने ही यह मान लिया है कि राहुल गांधी से कुछ नहीं हो पा रहा है। पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने के समय भी उसी प्रकार हल्ला मचाया जा रहा है जिस प्रकार कभी राहुल गांधी के आने पर मचाया गया था। लेकिन समय ने बताया है कि राहुल गांधी असफल साबित हुए और इसी तरह प्रियंका गांधी भी राजनीति में असफल साबित होंगी।
राहुल की नाकामी का पहला एलान
भाजपा के उत्तरप्रदेश के प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आधिकारिक रूप से प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया दिया गया है, हर किसी को पता है यह परिवार की पार्टी है। यह राहुल गांधी की नाकामी का पहला एलान है। उन्हें यह बताना चाहिए कि परिवारवादी सोच पर उनकी क्या राय है?
बता दें कि गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से हटाकर प्रियंका गांधी को पूर्वांचल और ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में प्रभार ग्रहण करेंगी।
बता दें कि गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से हटाकर प्रियंका गांधी को पूर्वांचल और ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में प्रभार ग्रहण करेंगी।