{"_id":"5a9fdc064f1c1b8e238bc41b","slug":"bjp-announces-list-of-candidates-for-upcoming-rajya-sabha-election-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, मैदान में खड़े किए एक से एक दिग्गज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, मैदान में खड़े किए एक से एक दिग्गज
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Mar 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 23 अप्रैल को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में प्रकाश जावड़ेकर को छोड़कर 8 में से 7 मंत्रियों के नाम हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली को गुजरात के बजाय उत्तर प्रदेश से, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से, मनसुख भाई मंडाविया और पुरुषोत्तम रुपाला गुजरात से, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से, रविशंकर प्रसाद को बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया गया है। उधर, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से नरेश अग्रवाल की जगह जया बच्चन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
पार्टी की जारी सूची के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न करने के कारण पार्टी को तीन में से दो सीटें ही मिलेंगी। यही कारण है कि इस बार नेतृत्व ने जेटली को गुजरात की जगह उत्तर प्रदेश से मैदान में उतारा है।
फिलहाल इस सूची में सेवानिवृत्त हो रहे मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का नाम नहीं है। उन्हें महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। हरियाणा प्रदेश इकाई ने राज्यसभा के लिए पिछड़े वर्ग से रामचंद्र जांगड़ा का नाम सुझाया है।
इस चुनाव में भाजपा को चार मनोनीत सदस्यों समेत करीब 30 सीटें हासिल होंगी। इनमें सर्वाधिक 8 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। पार्टी ने यहां नौवीं सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी, मगर इसी बीच सपा-बसपा के बीच तालमेल के कारण पार्टी को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है।